By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बागेश्वर बाबा की पदयात्रा मथुरा पहुंची, फिल्मी सितारे हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > बागेश्वर बाबा की पदयात्रा मथुरा पहुंची, फिल्मी सितारे हुए शामिल
Madhya PradeshReligion

बागेश्वर बाबा की पदयात्रा मथुरा पहुंची, फिल्मी सितारे हुए शामिल

DB News
Last updated: 21/03/2026 11:12 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 10 दिवसीय सनातन हिंदू यात्रा का आज नौवां दिन है. यात्रा आज रात्रि में विश्राम के लिए राधा गोविंद जी मंदिर में रुकेगी.

Source : DB News Update  

Contents
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 10 दिवसीय सनातन हिंदू यात्रा का आज नौवां दिन है. यात्रा आज रात्रि में विश्राम के लिए राधा गोविंद जी मंदिर में रुकेगी.लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ यात्रा में शामिलनेता-अभिनेता और संत-महंत शामिलजया किशोरी से लेकर ग्रेट खली तक होंगे शामिलयमुना की साफ-सफाई का संकल्पमिल रहा हर वर्ग का समर्थनपदयात्रा का रूट

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Bageshwar Dham Padyatra: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित कात्यायनी माता मंदिर से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा पदयात्रा निकाली जा रही है. 10 दिवसीय पदयात्रा आज 13 नवंबर को मथुरा में प्रवेश कर लिया है. दिल्ली के लिए निकली इस यात्रा का नौवां दिन है. इस पद यात्रा में फिल्मी हिस्तियां भी शामिल हो रही हैं. यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जा रहा है. यात्रा का समापन वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के पश्चात 16 नवंबर को समाप्त होगी.

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ यात्रा में शामिल

बाबा बागेश्वर की इस पदयात्रा में लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भीड़ साथ में चल रही है. जिसमें हिंदू धर्म से जुड़े कई वर्ग और फिल्मी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है. पदयात्रा के नौवें पड़ाव में मथुरा के अखबरपुर स्थित एस के एस कॉलेज पहुंची है, जहां यात्रा विश्राम और भोजन करेंगी.

वहीं रात के समय बागेश्वर बाबा की यात्रा विश्राम के लिए राधा गोविंद जी मंदिर में रुकेगी. जिसके बाद ये यात्रा अपने अंतिम चरण वृंदावन की ओर जाएगी.

नेता-अभिनेता और संत-महंत शामिल

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में नेता-अभिनेता और संत-महंत शामिल हो रहे हैं. यात्रा के अंतिम सत्र में ब्रज के कई संत पैदल चल रहे हैं. इन संतों में प्रमुख रूप से पूज्य मृदुलकान्त शास्त्री जी, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी और पूज्य चिन्मयानंद बापू जी जैसे नामी संत पैदल यात्रा कर रहे हैं.

जैसे-जैसे यात्रा का पड़ाव आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम भी देखने को मिल रहा है. 14 नवंबर को जब यात्रा अपने 8वें चरण में पहुंची थी, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता जैसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, निर्माता निर्देशक एकता कपूर, अभिनेता राजपाल यादव और सनसनी कार्यक्रम के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी भी इस पदयात्रा में शामिल हुए थे.

जया किशोरी से लेकर ग्रेट खली तक होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि कथावाचक जया किशोरी भी इस मुहिम में शामिल होंगे. कवि कुमार विश्वास, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी इस पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं. दावा है कि इस पदयात्रा में साध्वी ऋतंभरा, चिदानंद मुनि जी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी, सुधांशु जी महाराज, बालक योगेश्वर दास, मृदुल कांत शास्त्री और संजीव कृष्ण ठाकुर सहित बड़े साधु संत शामिल होंगे.

यमुना की साफ-सफाई का संकल्प

धीरेंद्र शास्त्री अपने उद्बोधन के माध्यम से दावा कर रहे है कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यमुना को गंगा की तरह शुद्ध पवित्र बनाना है. उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना हरियाणा से दिल्ली और उत्तर प्रदेश आकर बेहद प्रदूषित हो जाती है. ब्रज क्षेत्र में मांस-शराब की बिक्री पर बैन, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर के साथ सनातन धर्म की एकजुटता जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे. इस यात्रा के पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी.

मिल रहा हर वर्ग का समर्थन

धीरेंद्र शास्त्री की इस पदयात्रा को हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है और अभी तक बहुत सी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का छठवां पड़ाव 12 नवंबर को दोपहर भोजन विश्राम वनचारी (जे बी एम) रहेगा. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए यात्रा होडल मंडी रुकेगी.

11 नवंबर को पदयात्रा हरियाणा स्थित पलवल शुगर मिल से लेकर मीठा गांव तक चलेगी. मथुरा में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. बाबा बागेश्वर की पदयात्रा मथुरा में पहुंचने पर इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद बताई जा रही है.

पदयात्रा का रूट

  • 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू
  • 8 नवंबर: बहादुरगढ़ हरियाणा सीमा पर पड़ाव
  • 9 नवंबर: फरीदाबाद दशहरा मैदान NIT फरीदाबाद, सीकरी
  • 10-12 नवंबर: परथला राजकीय कॉलेज मीठा गांव होडल मंडी
  • 13 नवंबर : हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पार कर कोसीकलां मथुरा में प्रवेश
  • 15 नवंबर:बरसाना में पदयात्रा का प्रवेश
  • 16 नवंबर: बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में महासभा होगी

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:Bageshwar Dham PadyatraDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article शनिदेव की पूजा करने से बदलेगा भाग्य, जानें कैसे मिलेगी समस्याओं से मुक्ति!
Next Article जनजातियों का समग्र कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- PM
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?