By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ Gen-Z ‘ का जिक्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ Gen-Z ‘ का जिक्र
National

‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ Gen-Z ‘ का जिक्र

DB News
Last updated: 30/11/2025 12:54 PM
DB News
Share
4 Min Read
नरेन्द्र मोदी का निर्णय
SHARE

‘ Mann Ki Baat ‘ में पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और अयोध्या में राम मंदिर सहित कई घटनाओं का जिक्र किया.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
‘ Mann Ki Baat ‘ में पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और अयोध्या में राम मंदिर सहित कई घटनाओं का जिक्र किया.वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरेस्पेस सेक्टर पर भी बोले पीएमINS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल“भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन से बना रिकॉर्ड”उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन लोगों को कर रहा आकर्षित

Mann Ki Baat PM Modi: मन की बात कार्यक्रम में ‘ Gen-Z ‘ का जिक्र किए जाने से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. दरअसल  ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर का महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धियों से भरा रहा. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की फिर से याद दिलाई.

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा का आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन किया गया, जो भारत को वैश्विक एविएशन में नई मजबूती देगा. इसके अलावा INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जिससे समुद्री सुरक्षा क्षमताएं और बढ़ेंगी.

स्पेस सेक्टर पर भी बोले पीएम

स्पेस सेक्टर की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के उभरते अंतरिक्ष इकोसिस्टम को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. निजी कंपनी Skyroot के ‘Infinity Campus’ ने भारत की नई उड़ान और नवाचार की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये सफलताएं देश की नई सोच, नवाचार और युवाशक्ति के दम पर संभव हो पाई हैं.

INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल

पीएम मोदी ने कहा, “मुंबई में INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. कुछ लोगों के बीच इसके स्वदेशी डिजाइन को लेकर खूब चर्चा रही. वहीं, पुडुचेरी और मालाबार कोस्ट के लोग इसके नाम से ही खुश हो गए. दरअसल, इसका ‘माहे’ नाम उस स्थान माहे के नाम पर रखा गया है, जिसकी एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत रही है.

केरला और तमिलनाडु के कई लोगों ने इस बात पर गौर किया कि इस युद्धपोत का crest उरुमी और कलारिपयडू की पारंपरिक लचीली तलवार की तरह दिखाई पड़ता है. ये हम सबके लिए गर्व की बात है कि हमारी नौसेना बहुत ही तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है.

“भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन से बना रिकॉर्ड”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है.”

उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन लोगों को कर रहा आकर्षित

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन इस मौसम में लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें इस समय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली High Altitude Ultra Run Marathon का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया. प्रधानमंत्री ने इसे राज्य के पर्यटन और खेल गतिविधियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

Source : MEDIA

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Breaking NewsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMann Ki BaatMP NEWSPM Modi Spoke About In His Mann Ki BaatPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article EOW ने सोनिया-राहुल सहित 6 के खिलाफ FIR की दर्ज
Next Article भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से  दी मात, अंतिम ओवर तक रहा रोमांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?