By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से  दी मात, अंतिम ओवर तक रहा रोमांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से  दी मात, अंतिम ओवर तक रहा रोमांच
NationalSport

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से  दी मात, अंतिम ओवर तक रहा रोमांच

DB News
Last updated: 30/11/2025 10:28 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

पहले वनडे मैच में विराट कोहली, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
पहले वनडे मैच में विराट कोहली, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई.वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहितराहुल ने खली कप्तानी पारीकोहली का 83वां अंतर्राष्ट्रीय शतकअंतिम ओवर तक लड़ता रहा दक्षिण अफ्रीकाभारत की प्लेइंग 11दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

India vs South Africa 1st ODI: रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया है. इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में कुल 681 रन बने.

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 350 का लक्ष्य रखा. विराट कोहली (135) रन की पारी खेलते हुए अपना 52वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा. वहीं रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) ने अर्धशतकीय पारी खेली.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित

रोहित शर्मा ने इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा. रोहित के नाम अब वनडे में 352 छक्के हो गए हैं, अफरीदी के नाम 351 छक्के हैं.

राहुल ने खली कप्तानी पारी

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल 60 रन बनाकर आउट हुए. 56 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. रवींद्र जडेजा ने भी 20 गेंदों में 30 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए.

कोहली का 83वां अंतर्राष्ट्रीय शतक

पारी के 38वें ओवर में विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनके करियर का 52वां वनडे और 83वां अंतर्राष्ट्रीय शतक है. शतक जड़ने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी, वह 135 रन बनाकर 43वें ओवर में नंद्रे बर्गर की गेंद पर कैच आउट हो गए. कोहली ने 120 गेंदों में 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से 135 रन बनाए.

भारत ने पहले खेलते हुए 349 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य से 17 रन दूर रह गई. दक्षिण अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

अंतिम ओवर तक लड़ता रहा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका अंतिम ओवर तक लड़ता रहा और उम्मीद कर रहा था कि इस मैच को आखिरी तक ले जाया जाए. लेकिन अंतिम ओववर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों अंतिम बल्लेबाज कैच दे बैठा और मैच भारत के पाले में आ गया और दक्षिण अफ्रीकी टीम 17 रन से हार गई.

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडन मार्क्रम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndia vs South Africa 1st ODIJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ Gen-Z ‘ का जिक्र
Next Article विवाह मुहूर्त के लिए जरूरी ग्रह ‘शुक्र’ जल्द होगा अस्त, जानें 2026 में कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?