By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा संकल्प से समाधान अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा संकल्प से समाधान अभियान
Madhya Pradesh

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा संकल्प से समाधान अभियान

DB News
Last updated: 13/01/2026 9:47 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में संभागायुक्त धनंजय सिंह ने दिए निर्देश, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

Source : DB News Update  

Contents
संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में संभागायुक्त धनंजय सिंह ने दिए निर्देश, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर31 मार्च तक चलेगा अभियानप्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sankalp Se Samadhan MP Jabalpur News:  संकल्प से समाधान अभियान, कौशल विकास योजना, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की कार्रवाई के संबंध संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उन्होंने कहा कि शासन निर्देशानुसार सुशासन व स्वराज हेतु प्रतिबद्ध विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य अंतर्गत शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, तहसील एवं जिला स्तर पर पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुँचाएं.

31 मार्च तक चलेगा अभियान

संकल्प से समाधान अभियान को 12 जनवरी से 31 मार्च तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा. इस अभियान अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग करें.

प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें

संभागायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की समीक्षा के दौरान योजना के उद्देश्य अनुसार युवाओं को भविष्य उन्मुख कौशलों से सशक्त कर स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त संचालक कौशल विकास को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत रोजगारोन्मुख ग्रीन डिजिटल एवं समावेशी कौशलों पर शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थी अभिप्रेरण, जागरूकता अभियान हेतु सम्बंधित विभागों, संस्थाओं से समन्वय कर लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करें.

कमिश्नर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में न्‍यून प्रदर्शन वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अपेक्षित प्रगति लायें और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें. बैठक  में उन्होंने कलेक्टर -कमिश्नर कांफ्रेंस के कार्यवाही बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की विभागवार विस्तृत समीक्षा कर समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSankalp Se Samadhan MP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article जबलपुर की जल व्यवस्था और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रदेश के लिए बनेगा “मॉडल’’
Next Article RailOne App से अनारक्षित टिकट पर डिजिटल भुगतान से मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?