By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर की जल व्यवस्था और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रदेश के लिए बनेगा “मॉडल’’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर की जल व्यवस्था और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रदेश के लिए बनेगा “मॉडल’’
Madhya Pradesh

जबलपुर की जल व्यवस्था और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रदेश के लिए बनेगा “मॉडल’’

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:10 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की रमनगरा स्थित 120 एम.एल.डी. वॉटर फिल्टर प्लांट की सराहना की. महापौर ने कहा- रमनगरा प्लांट में 5 पंप 500 के.जी. वॉट के स्थापित हैं, जिसमें से 3 पंप निरंतर संचालित है, और 2 पंप अपातकालीन स्थिति हेतु रिजर्व में उपलब्ध रहते हैं

Source : DB News Update  

Contents
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की रमनगरा स्थित 120 एम.एल.डी. वॉटर फिल्टर प्लांट की सराहना की. महापौर ने कहा- रमनगरा प्लांट में 5 पंप 500 के.जी. वॉट के स्थापित हैं, जिसमें से 3 पंप निरंतर संचालित है, और 2 पंप अपातकालीन स्थिति हेतु रिजर्व में उपलब्ध रहते हैंसीएम से होगी जबलपुर मॉडल पर चर्चातकनीकी रूप से सुदृढ़ और सुरक्षित है जल प्रदायकैसे होती है पानी की फिजिकल जांच?पानी की कैसे होती है केमिकल जांच ?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Water Testing MP Jabalpur News:  मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर प्रवास के दौरान रमनगरा स्थित 120 एम.एल.डी. वॉटर फिल्टर प्लांट का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया. उपमुख्यमंत्री ने लैब में जाकर रॉ-वॉटर और फिल्टर प्लांट में तैयार शुद्ध जल की केमिकल और फिजिकल जांच की प्रक्रिया देखी. पिछले एक सप्ताह की टेस्ट रिपोर्ट्स का अवलोकन करने पर पाया गया कि जल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के पूर्णतः अनुरूप है. प्लांट में स्थित प्रयोगशाला न केवल प्लांट के पानी, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्रित कर उनकी निरंतर जांच करती है.

उन्होंने प्लांट की तुलना एक स्वच्छ घर से करते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही इस प्लांट को रखा गया है, जो कि अत्यंत “अद्भुत“ है.

सीएम से होगी जबलपुर मॉडल पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जबलपुर की जल प्रदाय व्यवस्था और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रबंधन इतना बेहतर है कि वे इसकी चर्चा माननीय मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव से करेंगे. उन्होंने संकेत दिए कि जबलपुर के इस जल प्रबंधन सिस्टम को एक आदर्श मॉडल के रूप में देखा जा रहा है.

तकनीकी रूप से सुदृढ़ और सुरक्षित है जल प्रदाय

महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू“ ने उपमुख्यमंत्री को प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रमनगरा प्लांट में 500 किलोवाट के 5 पंप स्थापित हैं. सुचारू व्यवस्था के लिए 3 पंप निरंतर चलते हैं, जबकि 2 पंपों को इमरजेंसी बैकअप के तौर पर रिजर्व रखा जाता है. इस प्लांट से शहर की 28 उच्चस्तरीय टंकियों में पानी की सप्लाई होती है, जिससे सीधे तौर पर 36 वार्डों की जनता को शुद्ध पेयजल मिलता है.

निरीक्षण के दौरान केंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित विभाग के सहायक यंत्री संदीप जायसवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान पानी शुद्धता की जांच भी कराई गई. जिससे उपमुख्यमंत्री संतुष्ट हुए.

कैसे होती है पानी की फिजिकल जांच?

फिजिकल जांच में पानी के बाहरी और प्राकृतिक गुणों को परखा जाता है. इसके मुख्य चरण इस प्रकार हैं…

टर्बिडिटी (गंदलापन)- पानी में मिट्टी या तैरते कणों की जांच ‘नेफेलोमीटर’ (Nephelometer) या टर्बिडिटी मीटर से की जाती है.

रॉ-वॉटर में यह अधिक हो सकती है, लेकिन फिल्टर पानी में यह 1 NTU से कम होनी चाहिए.

पीएच (pH) मान:डिजिटल पीएच मीटर से पानी के अम्लीय (Acidic) या क्षारीय (Alkaline) होने की जांच होती है.

पीने के पानी का पीएच मान 6.5 से 8.5 के बीच होना चाहिए.

टीडीएस (Total Dissolved Solids – TDS)- टीडीएस मीटर का उपयोग करके पानी में घुले कुल ठोस पदार्थों (खनिजों और लवणों) की मात्रा पीपीएम (PPM) में मापी जाती है.

रंग, स्वाद और गंध- पानी का रंग साफ (Colorless) और गंधहीन होना चाहिए. इसे सामान्य अवलोकन और गंध परीक्षण से परखा जाता है.

तापमान:थर्मामीटर की मदद से पानी का तापमान नोट किया जाता है, जो रासायनिक प्रतिक्रियाओं को समझने में मदद करता है.

पानी की कैसे होती है केमिकल जांच ?

केमिकल जांच यह तय करती है कि पानी में हानिकारक रसायन या तय सीमा से ज्यादा खनिज तो नहीं हैं.

अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine):फिल्टर प्लांट के शुद्ध पानी में क्लोरीन की जांच ‘डीपीडी’ (DPD) किट या कलर कंपरेटर से की जाती है.

यह सुनिश्चित करता है कि पानी में कीटाणुनाशक बचा है या नहीं (आदर्श मात्रा 0.2 से 0.5 मिलीग्राम/लीटर).

कठोरता (Hardness): ईडीटीए (EDTA) टाइट्रेशन विधि से पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा मापी जाती है.

क्लोराइड और सल्फेट:रासायनिक अभिकर्मकों (Reagents) के साथ टाइट्रेशन करके क्लोराइड और सल्फेट आयनों की मात्रा का पता लगाया जाता है।

क्षारकता alkalinity- एसिड टाइट्रेशन विधि से पानी की कुल क्षारकता की जांच की जाती है.

अन्य भारी धातुएं और तत्व:आयरन (लोहा), फ्लोराइड, नाइट्रेट और आर्सेनिक की जांच स्पेक्ट्रोफोटोमीटर (Spectrophotometer) या अन्य आधुनिक लैब उपकरणों से की जाती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDr Mohan YadavJansamparkMPJbp NewsMP NEWSMunicipal Corporation JabalpurWater Testing MP Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मकर संक्रांति पर स्नान, दान, सूर्य उपासना के लिए जानें शुभ मुहूर्त
Next Article ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा संकल्प से समाधान अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?