By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर में यातायात नियमों का यदि पालन नहीं किया तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP जबलपुर में यातायात नियमों का यदि पालन नहीं किया तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
Madhya Pradesh

MP जबलपुर में यातायात नियमों का यदि पालन नहीं किया तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त

DB News
Last updated: 16/02/2026 11:36 PM
DB News
Share
6 Min Read
कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में सभी अधिकारियों की बैठक कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ली.
SHARE

प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया निर्णय, नो-पार्किंग में खड़ी कारें होंगी जब्त

Source : DB News Update  

Contents
प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया निर्णय, नो-पार्किंग में खड़ी कारें होंगी जब्तलंबित ई-चालानों का भुगतान करने पर दिया जा रहा जोरमल्टीलेवल कार पार्किंग के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहाये कार्य करने का निर्णय लिया गयाइनकी  रही उपस्थितिपीएम श्री स्कूल एमएलबी का किया निरीक्षणस्वरोजगार योजनाओं में गति लाने के निर्देश

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Meeting Collector Office Jabalpur : MP जबलपुर कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइन में आज 16 फरवरी को एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्णय लिया. बैठक में अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की   गई कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और दण्डात्मक  कार्रवाई भी करने का निर्णय लिया गया. बतादें कि कलेक्टर ने अब तक का सबसे बड़ा सख्त रुख अपनाया है. जनसंपर्क विभाग मध प्रदेश द्वारा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी. इस नई व्यवस्था के तहत ऐसे वाहन चालक जिनके नाम पर पांच से अधिक बार ई-चालान जारी हो चुके हैं और उन्होंने राशि का भुगतान नहीं किया है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस द्वारा ऐसे उल्लंघनकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कदम उठाए जा सकें.

लंबित ई-चालानों का भुगतान करने पर दिया जा रहा जोर

प्रशासन ने ई-चालान की वसूली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग को एक विशेष प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत वाहनों के पंजीयन और बीमा का नवीनीकरण तभी संभव होगा जब वाहन मालिक अपने सभी लंबित ई-चालानों का भुगतान कर देंगे. वर्तमान में जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों जैसे तीन पत्ती, शास्त्री ब्रिज, नागरथ चौक, गोहलपुर, लेबर चौक, बंदरिया तिराहा, तैय्यब अली और अधारताल सहित अन्य स्थानों पर रेड लाइट उल्लंघन, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है. विशेष रूप से शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

मल्टीलेवल कार पार्किंग के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में जाम की समस्या से निपटने के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है. भंवरताल, सिविक सेंटर और मानस भवन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के 300 मीटर के दायरे को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है. यदि कोई भी कार मालिक इस परिधि में सड़क किनारे अवैध पार्किंग करता पाया जाता है, तो यातायात पुलिस द्वारा वाहन को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा.

ये कार्य करने का निर्णय लिया गया

टायर लॉक सिस्‍टम शुरू किया जायेगा. जब्त किए गए वाहनों को टोइंग शुल्क और चालान राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आगामी 10 दिनों के भीतर इन सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

इनकी  रही उपस्थिति

बैठक में नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ अनुराग सिंह, एएसपी ट्रैफिक सुश्री अंजना तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक संतोष शुक्ला, केन्ट बोर्ड की ओर से अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

पीएम श्री स्कूल एमएलबी का किया निरीक्षण

बैठक के पूर्व कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज पीएम श्री स्कूल एमएलबी जबलपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के गोपनीय कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल में पीएम श्री योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के समय जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी उपस्थित थे.

स्वरोजगार योजनाओं में गति लाने के निर्देश

स्वरोजगार योजनाओं के प्रेषित प्रकरणों में स्वीकृति और ऋण वितरण में गति लाने के निर्देश कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बैंकों के अधिकारियों को दिये हैं. श्री सिंह आज सोमवार को जिला साख समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बैंकर्स को अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं के लिये संचालित स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों में ऋण वितरण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये.

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में ऐसे आवेदकों को भी बुलाया गया था स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत जिनके प्रकरण बैंकों को प्रेषित किये गये हैं और लंबे समय से लंबित हैं. इन आवेदकों से उनकी कठिनाइयों की जानकारी ली गई और बैंकर्स को उनका निराकरण करने के निर्देश दिये गये. जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, लीड बैंक अधिकारी दिवाकर ठाकुर एवं स्वरोजगार योजनाओं से सभी विभागों के अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJansampark Madhya PradeshJansamparkMPJbp NewsMeeting Collector Office JabalpurMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कचरे का ढेर 3 माह में खत्म करो, निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती
Next Article कचरा उठे न उठे, 2 लाख सम्पत्तियों से होगी यूजर्स चार्ज की वसूली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?