By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कचरे का ढेर 3 माह में खत्म करो, निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > कचरे का ढेर 3 माह में खत्म करो, निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती
Madhya Pradesh

कचरे का ढेर 3 माह में खत्म करो, निगमायुक्त ने दिखाई सख्ती

DB News
Last updated: 16/02/2026 11:03 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कठौंदा के आसपास संक्रमण फैलने का खतरा, कचरे का पहाड़ खाली करने तीन महीने का अल्टीमेटम

Source : DB News Update  

Contents
कठौंदा के आसपास संक्रमण फैलने का खतरा, कचरे का पहाड़ खाली करने तीन महीने का अल्टीमेटमहटाई जाएंगी लैण्डफिल साइटेंकचरे के ढेर से आसपास फेल रहा था संक्रमणएस्सल ग्रुप से अधिग्रहित किया गया है प्लांट500 टन की जगह 900 टन कचरे का निपटान करने का दावाफैक्ट फाइलबिना खर्च किए कचरे के ढेर से मिलेगी मुक्ति

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Municipal Corporation Jabalpur News: कठौंदा प्लांट के आसपास कई महीनों का कचरे का ढेर लगा है, इससे पूरे क्षेत्र में संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ा गया है. इसी कारण निगमायुक्त ने इसे खाली करने अल्टीमेटम दे दिया है. वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के नए संचालक कुंदन ग्रुप को 3 माह का समय दिया गया है ताकि कठौंदा प्लांट के आसपास फैले कचरे के पहाड़ को खत्म कर दिया जाए. इसी चक्कर में कुंदन ग्रुप द्वारा फुल कैपेसिटी के साथ प्लांट संचालित किया जा रहा है. विगत 10 वर्षों में पहली बार कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में 11.5 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है. निगमायुक्त की इस सख्ती के बाद प्लांट के आसपास फैले कचरे के कुल ढेर में से लगभग 10 प्रतिशित कचरे का निपटान भी हो गया है. नगर निगम ने इसके लिए शहर से कचरा एकत्रित कर प्लांट तक पहुंचाने की दिशा में जोर शोर से काम प्रारंभ कर दिया है.

हटाई जाएंगी लैण्डफिल साइटें

अभी शहर में जगह-जगह कचरा के ढेर नजर आ रहे हैं. यानी लैंडफिल साइटें लगतार बढ़ती जा रही हैं. कठौंदा प्लांट तक कचरा पहुंच ही नहीं रहा है, जबकि “वेस्ट-टू-एनर्जी’ प्लांट (कचरा से बिजली बनाने के संयंत्र) का जीर्णोद्धार अभी हाल ही में कराया गया है. इस पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. निगम अिधकारियों के मुताबिक प्लांट में कचरा निपटान की वृद्धि की गई है, जिसके बाद अब हर दिन 900 टन कचरे की खपत हो सकती है. इससे शहर का ज्यादा से ज्यादा कचरा प्लांट पहुंचेगा और स्वच्छता नजर आने लगेगी.

कचरे के ढेर से आसपास फेल रहा था संक्रमण

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट करीब 3 माह तक बंद रहा। इस दौरान न सिर्फ शहर का बल्कि आसपास के निकायों का कचरा भी प्लांट में पहुंचता रहा. हालात ये हो गए थे कि प्लांट में कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया था. कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा था. इतना ही नहीं कचरा के प्लांट में घुसने वाले जानवरों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था. इसी वजह से जैसे ही प्लांट फिर से शुरू हुआ, निगमायुक्त ने उसे पूरी क्षमता से चलाकर कचरे का निपटान करने के निर्देश दिए हैं.

एस्सल ग्रुप से अधिग्रहित किया गया है प्लांट

कठौंदा में एस्सल ग्रुप ने कचरे से बिजली बनाने का प्लांट स्थापित किया था, लेकिन इस कंपनी के द्वारा न तो शहर से कचरे का पूरी तरह से उठाव कराया गया और न ही कचरे से बिजली बनाई गई. मुनाफाखोरी के फेर में फंसी एस्सल ग्रुप कंपनी ने बैंक का कर्ज भी समय पर चुकता नहीं किया, जिसके कारण एस्सल ग्रुप से यह प्लांट बैंक ने अधिग्रहण कर लिया और यह प्लांट एनसीएलटी के माध्यम से कुंदन ग्रीन एनर्जी के हवाले कर दिया गया.

500 टन की जगह 900 टन कचरे का निपटान करने का दावा

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का अपग्रेडेशन किए जाने के बाद इस प्लांट की क्षमता में वृद्धि किए जाने का दावा किया जा रहा है. एस्सल ग्रुप अभी तक 450 से 500 टन कचरे का निपटान करने का दावा करता था, लेकिन प्लांट का जीर्णोद्धार होने के बाद इसकी क्षमता 900 टन कचरे का निपटाने की बताई जा रही और इसकी लाइफ भी 20 साल बढ़ गई.

फैक्ट फाइल

  • > 30 करोड़ रुपए की लागत से कुंदन ग्रुप कम्पनी ने कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का जीर्णोद्धार कराया है।
  • > 20 साल प्लांट की आयु बढ़ने का दावा किया जा रहा है।
  • > 900 टन प्लांट में कचरा जलाने की क्षमता वृद्धि हुई है।
  • > 450 टन अभी तक कठौंदा प्लांट में कचरा निष्पादन करने की क्षमता थी।
  • > 11.6 मेगावाॅट बिजली उत्पादन क्षमता हो गई है।
  • > 6.39 रुपए प्रति यूनिट की दर से एमपी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को बिजली बेची जा रही है।
  • > 2016 में एस्सल ग्रुप द्वारा म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट (एमएसडब्ल्यू) वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना की गई थी।

बिना खर्च किए कचरे के ढेर से मिलेगी मुक्ति

कठौंदा में लगे कचरे के ढेर को खत्म करने की दिशा में अभी कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को पुन: प्रारंभ कराया गया है, जिस पर नगर निगम की राशि भी खर्च नहीं हुई है. कठौंदा के आसपास लगे कचरे के ढेर को भी समाप्त करने का बीड़ा उठाया गया है. ठेका कंपनी को 3 माह का अल्टीमेटम दिया गया है ताकि कठौंदा के आसपास लगे कचरे के ढेर समाप्त हो जाएं.

रामप्रकाश अहिरवार, आयुक्त ननि

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJansampark Madhya PradeshJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर
Next Article MP जबलपुर में यातायात नियमों का यदि पालन नहीं किया तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?