By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बाजार में हड़कंप, गांव के पंप तक नहीं पहुंच रहा तेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बाजार में हड़कंप, गांव के पंप तक नहीं पहुंच रहा तेल
National

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बाजार में हड़कंप, गांव के पंप तक नहीं पहुंच रहा तेल

DB News
Last updated: 20/05/2026 11:26 AM
DB News
Share
6 Min Read
तेल नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप
SHARE

आज 20 मई को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है, सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं.

Source : MEDIA

Contents
आज 20 मई को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है, सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं.आज पेट्रोल के दामआज डीज़ल के दाम15 मई को भी बढ़े थे दामकच्चे तेल की कीमत के हवाले से बढ़ाए दामआगे और बढ़ सकते हैं दामसोने ने भी अपना रंग दिखायाराहुल गांधी ने किया आगाह‘आम जनता भुगतेगी सबसे बड़ा नुकसान’

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान जंग का असर सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल पर पड़ा है. आज बुधवार यानी 20 मई को एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं. इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई है. इससे पहले पेट्रोल और डीजल में 5 दिन पहले ही 3-3 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रेट बढ़ाए गए थे. लगातार बढ़ रही वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के बीच एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 से बढ़कर 98.64 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.67 से बढ़कर 91.58 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पेट्रोल 110.74 और डीजल 95.93 रुपये के रेट पर बिकने लगा है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जारी नए रेट्ल के अनुमान, अलग-अलग शहरों में कीमतों में स्थानीय VAT और ट्रांसपोर्ट खर्च की वजह से बढ़े हैं. वहीं गांव के पेट्रोल पंप तेल नहीं पहुंच पाने के कारण खाली पड़े हैं. वहां तेल पहुंच ही नहीं पा रहा है.

आज पेट्रोल के दाम

शहर          पेट्रोल कीमत

नई दिल्ली      ₹98.64    

कोलकाता    ₹109.70    

मुंबई             ₹107.59            

चेन्नई             ₹104.51            

गुरुग्राम          ₹99.51    

नोएडा           ₹98.49    

बेंगलुरु           ₹107.16    

भुवनेश्वर           ₹105.25

चंडीगढ़            ₹98.12  

हैदराबाद           ₹111.84  

जयपुर              ₹108.55    

लखनऊ             ₹98.39    

पटना                ₹110.09  

जबलपुर            ₹110.74         

तिरुवनंतपुरम      ₹111.70

आज डीज़ल के दाम

शहर                     डीज़ल कीमत   

नई दिल्ली                   ₹91.58

कोलकाता                   ₹96.07

मुंबई                           ₹94.08    

चेन्नई                           ₹96.13

गुरुग्राम                        ₹92.01        

नोएडा                          ₹98.91        

बेंगलुरु                         ₹95.04        

भुवनेश्वर                        ₹96.83

चंडीगढ़                        ₹86.09          

हैदराबाद                      ₹99.95          

जयपुर                           ₹93.81

लखनऊ                        ₹91.72

पटना                            ₹96.11

जबलपुर                        ₹95.93

तिरुवनंतपुरम                 ₹100.59    

15 मई को भी बढ़े थे दाम

तेल कंपनियों के द्वारा इससे पहले शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. चार साल से ज्यादा समय में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. इस बढ़ोतरी का अब सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

कच्चे तेल की कीमत के हवाले से बढ़ाए दाम

यहां बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को प्रमुख वजह बताया है और वह अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए ईंधन के दाम बढ़ा रही हैं. यहां बताना जरूरी है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. हाल ही में ब्रेंट कूड की कीमतों 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई थी. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई रोकने के बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई.

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

एक्सपर्टे्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है.

सोने ने भी अपना रंग दिखाया

एक और तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी होती जा रही है तो वहीं सोने के भाव भी बढ़े हैं. 99.9% शुद्ध 24 कैरेट सोना 1,57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम आ पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना आज 1,17,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, बात करें चांदी की तो कल चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन आज बाजार थमा हुआ है. आज 99.9% शुद्ध चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. यहां से अपने शहर अनुसार आप सोने और चांदी का पूरा भाव जान सकते हैं.

राहुल गांधी ने किया आगाह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि देश जल्द ही एक बड़े ‘आर्थिक तूफान’ का सामना करने वाला है. रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आर्थिक व्यवस्था कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए तैयार की गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा.

‘आम जनता भुगतेगी सबसे बड़ा नुकसान’

राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक ढांचा ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा, ‘जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा. इसका सबसे बड़ा असर यूपी के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा.’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है, जबकि पीएम खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार देश की आंतरिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को सलाह देने में लगी हुई है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Business NewsDB News UpdateFuel Price HikeFuel PricesMiddle East WarPetrol Diesel PricePetrol-Diesel Price 20 MayPM ModiRahul GandhiRahul Gandhi Warning
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जन्माष्टमी 2026 में कब है ? नोट कर लें तारीख, जानें पूजा मुहूर्त
Next Article रक्षाबंधन 2026 में कब? जानें तरीख और शुभ मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?