एमपी का हर जिला प्रभावित, पिछले आठ दिनों में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के अंतराल में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं. आज शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है. इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हो गया है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है. डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें 1 रुपए किलो बढ़ गई हैं. इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब 81.09 रुपए किलो मिलेगी.
जिस प्रकार से खाड़ी देशों में युध्य के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसी स्थिति में क्रूड की कीमत बढ़ सकती है और तेल कंपनियों पर दबाव बन सकता है, जिसके कारण तेल कंपनियां घाटे की भरपाई करने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले सरकार ने 15 मई को CNG के दाम 2 रुपए और फिर 18 मई को 1 रुपए बढ़ाए थे.
9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
ईंधन की कीमतों में लगातार 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी की गई है. 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. पिछले 9 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है.
दिल्ली, चेन्नई सहित मुंबई में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली के अलावा, नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 108.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 110.64 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 105.31 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के रेट है. वहीं, मुंबई में डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 96.98 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 97.02 रुपए प्रति लीटर बिकने लगा है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बताया जा रहा है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. आयल कंपनियां अपने घाटे की भरपाई करने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती जा रही हैं. आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम और भी बढ़ सकते हैं.
15 मई से शुरू हुई थी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
यहां बता दें कि 15 मई की सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था. एक झटके में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था. वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था.
19 मई को फिर से बढ़ाए थे दाम
इसके बाद 19 मई को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था. दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया था. अब 23 मई को दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
मध्य प्रदेश में पेट्रोल 109 रुपये के पार
आज पेट्रोल-डीजल में हुई नई बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 112.18, राजधानी भोपाल में 111.71, इंदौर में 111.85, ग्वालियर में 111.63 और उज्जैन में 112.10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम हो गए हैं. वहीं डीजली के दाम जबलपुर में 97.32, भोपाल में 96.85, इंदौर में 96.92, ग्वालियर में 96.80 और उज्जैन में 97.21 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं. जयपुर में पेट्रोल अब 109.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
महानगरों में नए रेट
पेट्रोल के दाम
दिल्ली – 99.51 रुपये (+0.87)
कोलकाता – 110.64 रुपये (+0.94)
मुंबई – 108.49 रुपये (+0.90)
चेन्नई – 105.31 रुपये (+0.82)
डीजल के दाम
दिल्ली – 92.49 रुपये (+0.91)
कोलकाता – 97.02 रुपये (+0.95)
मुंबई – 95.02 रुपये (+0.94)
चेन्नई – 96.98 रुपये (+0.87)
तेल कंपनियों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में वैट और टैक्स की दरें अलग होने की वजह से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

