By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, माल भाड़ा, किसानी और आटो-बस किराए पर सीधा असर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, माल भाड़ा, किसानी और आटो-बस किराए पर सीधा असर
National

10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, माल भाड़ा, किसानी और आटो-बस किराए पर सीधा असर

DB News
Last updated: 25/05/2026 9:56 AM
DB News
Share
6 Min Read
तेल नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप
SHARE

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर से बढ़ा दिए हैं. ईरान-अमेरिका युध्य का असर खत्म ही नहीं हो रहा है. देश की आम जनता पर बोझ डाल रहीं कंपनियां.

Source : MEDIA

Contents
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर से बढ़ा दिए हैं. ईरान-अमेरिका युध्य का असर खत्म ही नहीं हो रहा है. देश की आम जनता पर बोझ डाल रहीं कंपनियां.दिल्ली में कितनी बढ़ी कीमत?मुंबई में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामजनता पर ऐसे पड़ेगा असरशहरवार पेट्रोल-डीजल की नई कीमतपेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज, 25 मई को फिर से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं. जिसका असर मालभाड़ा, किसान और आम जनता पर पड़ने वाला है. यह बढ़ोतरी आज सुबह 6 बजे की गई है. जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़कर 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर बिकने लगा है. यानि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल में आज चौथी बार महंगाई की आग लगी है, जिसका असर आने वाले दिनों में आम जनता के बीच देखने को मिलेगा.

यहां बतादें  कि इससे पहले भी 15 मई को करीब 3 रुपए, फिर 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर करीब 90 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी और अब आज 25 मई को एक बार फिर बड़ा झटका तेल कंपनियों ने दिया है. कुल मिलाकर पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और  डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

दिल्ली में कितनी बढ़ी कीमत?

तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पहले जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था, वह अब आज से 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा. यानी कि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसी तरह से पहले पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो आज 25 मई को बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

राजधानी दिल्ली में सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं. XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था, वह 25 मई को 109.24 रुपये हो गया. XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई.

मुंबई में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के रेट 108.45 के मुकाबले कुछ ज्यादा है. यहां पेट्रोल की अब तक सबसे कम कीमत 6 मई को 103 रुपये प्रति लीटर थी.

जनता पर ऐसे पड़ेगा असर

मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे.

खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी.

बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

शहरवार पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

  • नोएडा में डीजल की कीमत 95.56 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 110.68 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 101.17 रुपये प्रति लीटर है.
  • भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है.
  • गांधीनगर में डीजल की कीमत 98.13, पेट्रोल की कीमत 102.01, XP95 की कीमत 110.57  और XG की कीमत 103.37 रुपये प्रति लीटर है.
  • गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर है.
  • जयपुर में आज कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 121.97 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है.
  • बिहार की राजधानी पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

पेट्रोल-डीजल में हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बताया जा रहा है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं.

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं. इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है. अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIran WarJbp NewsMP NEWSPetrol & DieselPetrol Diesel PricePetrol-DieselPetrol-Diesel Price Hike
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गंगा दशहरा कब है! नौतपा और अधिकमास का संयोग, जानें स्नान दान का महत्व
Next Article ‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है…’, ट्रंप अपने दूत सर्जियो गोर के जरिए दिया संदेश?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?