By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई
Politics

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

DB News
Last updated: 05/06/2026 12:38 PM
DB News
Share
6 Min Read
तमिलनाडु में बीजेपी को झटका लगा है.
SHARE

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक घंटे में इस्तीफा मंजूर किया, नई पार्टी बना सकते हैं हैं तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 3 दिन पहले ही अमित शाह से मिले थे.

Source : MEDIA

Contents
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक घंटे में इस्तीफा मंजूर किया, नई पार्टी बना सकते हैं हैं तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 3 दिन पहले ही अमित शाह से मिले थे.नई पार्टी बनाने पर किया जा रहा विचारअन्नामलाई और बीजेपी में अनबन की खबरबीजेपी को कितना हो सकता है नुकसान?युवाओं की पकड़ कमजोर होना:भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा खोना:DMK विरोधी वोटों का बिखराव:के. अन्नामलाई ने अपने आप को कैसे किया स्थापितजोसेफ विजय की सरकार से लड़ने में आएगी मुश्किल

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Annamalai BJP Resignation News: तमिलनाडु में BJP के के हाथ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे के. अन्नामलाई फिसल गए और आज 5 जून शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक घंटे में इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. अन्नामलाई ने 3 दिन पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते थे.

नई पार्टी बनाने पर किया जा रहा विचार

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर करने के फिराक में के. अन्नामलाई जुटे हुए हैं. इस्तीफे के बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू कर सकते हैं, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है.

अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं. युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है. हलांकि यह भी चर्चा है कि RSS की विचारधारा चाहती है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें.

अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन की खबर

विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने अन्नामलाई की जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई ने चुनाव भी नहीं लड़ा था. अन्नामलाई ने CBSE की तीन-भाषा नीति को मौजूदा सत्र से लागू करने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने शिक्षा मंत्रालय से इसे 2029-30 शैक्षणिक सत्र से लागू करने की मांग की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIADMK के साथ BJP के गठबंधन को लेकर अन्नामलाई सहमत नहीं थे. हालांकि बाद में उन्होंने NDA के लिए चुनाव प्रचार किया था.

बीजेपी को कितना हो सकता है नुकसान?

युवाओं की पकड़ कमजोर होना:

अन्नामलाई ने खुद को युवा, आक्रामक और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में स्थापित किया है सोशल मीडिया और शहरी मध्यम वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है। युवाओं में भाजपा की पकड़ कमजोर हो सकती है।

भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा खोना:

पिछले 4-5 साल में अन्नामलाई ही राज्य में भाजपा का मुख्य चेहरा रहे हैं. उनके जाने के बाद वैसी लोकप्रियता वाला दूसरा नेता फिलहाल अभी दिखाई नहीं पड़ रहा है.

DMK विरोधी वोटों का बिखराव:

अन्नामलाई DMK के सबसे मुखर आलोचक रहे हैं. उनके हटने से विपक्षी राजनीति में भाजपा की धार कुछ कमजोर पड़ सकती है. नई सरकार बनने के बाद युवाओं में बीजेपी की पकड़ भी कमजोर पड़ सकती है.

के. अन्नामलाई ने अपने आप को कैसे किया स्थापित

  • अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी थे.
  • अन्नामलाई ने 25 अगस्त 2020 को BJP जॉइन की थी.
  • पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद तमिलनाडु BJP का उपाध्यक्ष बनाया गया था.
  • 2021 को उन्हें तमिलनाडु BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
  • अप्रैल 2025 तक इस पद पर रहे. तमिलनाडु में BJP के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया.
  • एन मन्न, एन मक्कल (मेरी धरती, मेरे लोग) यात्रा निकाली, जिसके जरिए राज्यभर में जनसंपर्क किया.
  • 2021 विधानसभा चुनाव में अरवाकुरिची सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए.
  • DMK सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लगातार उठाया.
  • 2024 लोकसभा चुनाव में कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए.
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई.
  • एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं.
  • यह संख्या DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है.

जोसेफ विजय की सरकार से लड़ने में आएगी मुश्किल

मिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु में नई सरकार बनाई है और वे इस समय मुख्यमंत्री के पद पर हैं. विजय ने 10 मई को शपथ ग्रहण किया था. उन्होंने सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन किया था. जिसमें युवाओं का जोश देखने को मिला. इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता भी मौजूद थे.

दरअसल, पिछले दिनों में विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा जुटाने के लिए विजय की टीवीके को काफ़ी संघर्ष करना पड़ा. क्योंकि विधानसभा चुनाव नतीजों में विजय की टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जरूर, लेकिन बहुमत से दूर रही. टीवीके को कांग्रेस, लेफ़्ट, वीसीके और आईयूएमएल दलों का समर्थन प्राप्त हुआ और उनकी सरकार बन गई. विजय ने महज दो साल पहले ही पार्टी बनाई थी.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ 10वीं बार ली CM की शपथ

TAGGED:Annamalai BJP ResignationBJPDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार
Next Article घरेलू गैस सिलेंडर में महंगाई की मार, कांग्रेस ने कहा ‘वसूली सरकार’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?