भारत सरकार के दूसरी बार रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को घेरा, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घरेलू LPG सिलेंडरों के दाम आग की लपटों की तरह आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
LPG Domestic Gas Cylinder Price Hike News: भारत सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे पहले पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे. तीन माह के अंतराल में यह दूसरी बढ़ोत्तरी है. जब रसोई गैस सिलेण्डर में महंगाई की आग लगी है. इससे पहले देश में महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है. लोगों के जरूरतों का सामान दिन पर प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है. दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इस बार गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढोत्तरी की है. रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के बाद मध्य प्रदेश जबलपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 948.50 रुपए हो गई है.
एमपी में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अब 948.50 रुपए में मिलेंगे. वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 352.50 रुपए है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2 हजार 3 सौ 52 रुपए पर कायम है.
कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़ गए थे दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही एलपीजी घेरलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के कयास भी लगने शुरू हो गए थे. सरकार ने 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ाए थे. कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद एक जून को कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा हुआ था. भारत सरकार ने आज रविवार (7 जून, 2026) को फिर से घरेलू सिलेंडर के दामों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है, जिसका बोझ सीधे तौर पर देश की आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है.
मार्च में बढ़ाए थे 60 रुपये
जब सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम मार्च महीने में घरेलू सिलेंडरों के कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. वहीं, सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों को लेकर विपक्ष इसकी आलोचना की है और सरकार को घेरा है.
केंद्र सरकार को वसूली सरकार का तमगा दिया
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) से लेकर समाजवादी पार्टी (SP) सहित कई विपक्षी पार्टी घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ाए जाने पर सरकार पर हमला बोला है. देश के नागरिकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश पोस्ट करते हुए लिखा है कि कैसे तीन महीनों में घरेलू सिलेंडरों के दामों में कुल 89 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है.
पोस्ट में दो सिलेंडरों की तस्वीर हैं, जिसमें से एक पर 7 मार्च, 2026 को हुई 60 रुपये की वृद्धि लिखी है, जबकि दूसरे पर आज रविवार (7 जून, 2026) को हुई 29 रुपये की वृद्धि लिखी है. वहीं, पोस्ट के कैप्शन में कांग्रेस ने सरकार ने निशाना साधते हुए वसूली सरकार लिखा है.
कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर सरकार से सवाल किए हैं. खरगे ने X सोशल मीडिया में पोस्ट कतरे हुए लिखा है कि ‘घरेलू LPG सिलेंडरों दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है! मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है.’ इसके साथ पोस्ट में एक तस्वीर साझा कर लिखा, ‘भाजपा लागू महंगाई की लपटें, LPG की आग से धुआं हुआ घरेलू बजट!’
खरगे ने तीन सवाल भी किए
पहला सवाल –
संसद में मोदी जी ने लंबी-चौड़े दावे किए थे कि वे पश्चिम एशिया युद्ध के चलते 41 देशों से फ्यूल डाइवरसिफिकेशन (Fuel Diversification) कर रहे हैं. उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी LPG की किल्लत क्यों है?
दूसरा सवाल –
2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने सिर्फ एक या एक भी रिफिल नहीं करवाया. इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया. ये तो पश्चिम एशिया संकट के पहले की बात है. क्या ये मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है?
तीसरा सवाल –
मोदी जी और भाजपा नेता UPA के दौरान महंगाई का शोर मचाते थे. क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू LPG के दामों में 530 रुपये की बढ़ोतरी की? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं?
यही है भाजपा का मॉडल- टीएमसी
वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी पर सरकार को घेरा है. TMC ने कहा, ‘घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 29 रुपये की और बढ़ोतरी. यही है भाजपा का मॉडल. जब वैश्विक संकट आते हैं, तब गरीब चिंताओं में डूबे रहते हैं और अमीर फलते-फूलते रहते हैं.’
भाजपा हटाओ, देश बचाओ- सपा
लोकसभा सांसद अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर अलग अंदाज में आलोचना की है. सपा ने लिखा, ‘भाजपा निर्मित महंगाई से जनता त्रस्त, हुक्मरान मस्त! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा. इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े थे.’ पार्टी ने आगे कहा, ‘सिर्फ तीन महीनों में ही घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है. जनता से ये लूट आखिर कब रुकेगी? भाजपा हटाओ, देश बचाओ.’

