By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के 3 सूत्र- सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के 3 सूत्र- सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम
Religion

भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के 3 सूत्र- सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम

DB News
Last updated: 01/07/2026 10:21 PM
DB News
Share
10 Min Read
Jagannath Rath Yatra 2026
SHARE

भक्तवत्सल भगवान जगन्नाथ की परंपराएं केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि गहरी आस्था और भक्ति से जुड़ी हुईं दिव्य कथाएं हैं. रथ यात्रा और भक्तिभाव के कैसे वशीभूत हैं भगवान जानें…

Source : MEDIA

Contents
भक्तवत्सल भगवान जगन्नाथ की परंपराएं केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि गहरी आस्था और भक्ति से जुड़ी हुईं दिव्य कथाएं हैं. रथ यात्रा और भक्तिभाव के कैसे वशीभूत हैं भगवान जानें…108 पवित्र कलशों के जल से किया जाता है महाअभिषेकगज वेश का रहस्यआज भी निभाई जाती है यह परंपरा1972 की रहस्यमयी रथ यात्राजब भक्तों की प्रार्थना को भी भगवान नहीं मानागजपति महाराज ने भावुक होकर किया निवेदनइन कथाओं से क्या मिलती है सीख?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jagannath Rath Yatra 2026: भक्तवत्सल भगवान जगन्नाथ की लीलाएं चमत्कारिक और रहस्यमयी हैं. एक ओर जहां पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा वैदिक रीति-रिवाज के साथ निकाली जाती है वहीं इस वर्ष 2026 में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर लगभग 9 दिनों तक रथ यात्रा चलेगी. रथ यात्रा में भगवान का दर्शन, पूजन और उनका आशिर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु बड़ा परिश्रम करते हैं. उनकी कृपा पाने के लिए लिए लालायित दिखाई पड़ते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए तीन गुणों की आवश्यकता होती है. जो भी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने की इच्छा रखता है, उसके लिए सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम के यह तीन सूत्र बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं. 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को ओडिशा के पुरी में निकालने वाली रथ यात्रा से पहले मनुष्य को सबसे पहले इन्हीं 3 सूत्रों पर काम करने की जरूरत है. क्योंकि अभी तक जिन भक्तों ने भगवान की कृपा प्राप्त की है. उनकी कथा सुनने के बाद यही 3 सूत्र निष्कर्ष के रूप में निकलकर सामने आ रहे हैं.

108 पवित्र कलशों के जल से किया जाता है महाअभिषेक

गज वेश (हाथी वेश), जिसे गजानन वेश या हाथी वेश के नाम से भी जाना जाता है. यह विशेष श्रृंगार हर साल स्नान पूर्णिमा (देव स्नान पूर्णिमा) के अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी का किया जाता है. इस दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का भव्य अभिषेक होने के बाद उन्हें एक अनोखे स्वरूप में सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं. स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को मंदिर के स्नान मंडप (स्नान वेदी) पर लाया जाता है. यहां उनका 108 पवित्र कलशों के जल से महाअभिषेक किया जाता है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र को हाथी के मुख जैसी सजावट युक्त आकृति पहनाई जाती है, जबकि देवी सुभद्रा को सुंदर कमल स्वरूप में सजाया जाता है. यही दिव्य श्रृंगार गज वेश या हाथी वेश कहलाता है.

गज वेश का रहस्य

गज वेश परंपरा के पीछे का रहस्य जानर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल इसके पीछे भक्त और भगवान के बीच प्रेम की कड़ी ऐसी जुड़ी दिखाई पड़ती है. जिसमें भगवान भक्त के आधीन दिखाई पड़ते हैं. बताया जाता है कि 15वीं शताब्दी में भगवान गणेश के अनन्य भक्त गणपति भट्ट नामक एक विद्वान जगन्नाथ पुरी पहुंचे. उनका उद्देश्य भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन करने का था. लेकिन जब उन्होंने स्नान यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को देखा, तो उन्हें अपने आराध्य गणेश जी का हाथीमुख स्वरूप दिखाई नहीं दिया. इस कारण उनका मन बहुत दु:खी हो गया. वे निराश होकर पुरी छोड़ने का निर्णय ले लिया. भगवान जगन्नाथ अपने भक्त की निष्कपट भक्ति भावना को भली-भांति जानते थे. इसलिए उन्होंने अपनी दिव्य लीला से भक्त की श्रद्धा का सम्मान किया.

दूसरी बार गणपति भट्ट जब स्नान मंडप पर भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए, तो उनके सामने एक अद्भुत और दिव्य दृश्य दिखाई पड़ा. वे आश्चर्यचकित रह गए. भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भक्त की निष्कपट भक्ति का मान रखते हुए काले गजानन (हाथीमुख) स्वरूप में भक्त को दर्शन दिए. भगवान बलभद्र में श्वेत गजानन स्वरूप में अलौकिक तेज दिखाई पड़ रहा था. माता सुभद्रा दिव्य कमल के रूप में सुसज्जित होकर भक्तों को अपनी कृपा का अनुभव करा रही थीं.

यह दिव्य दर्शन देखकर गणपति भट्ट भावविभोर हो उठे. उसी क्षण उन्हें अनुभूति हुई कि भगवान एक ही परम सत्य हैं, जो अपने भक्त की सच्ची श्रद्धा और प्रेम के अनुसार किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं.

आज भी निभाई जाती है यह परंपरा

पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भी स्नान पूर्णिमा के दिन गज वेश की परंपरा पूरी श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाती है. इस दिव्य अवसर पर लाखों श्रद्धालु भगवान के हाथी स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य मानते हैं. यह परंपरा केवल एक ऐतिहासिक घटना की स्मृति नहीं है, बल्कि भगवान और भक्त के अटूट प्रेम, आस्था और समर्पण का जीवंत प्रतीक भी है.

1972 की रहस्यमयी रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ स्वामी 1972 में रथ पर सवार होने से इंकार कर दिया था. इस रहस्य को आज भी लोग जानने के लिए आतुर रहते हैं. दरअसल जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी एक ऐसी घटना आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लोग भगवान की दिव्य लीला मानते हैं. 1972 में सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बावजूद भगवान जगन्नाथ अपने रथ नंदीघोष पर विराजमान होने के लिए तैयार ही नहीं हुए.

बताया जाता है कि 1972 में रथ यात्रा की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कुछ नए नियम लागू किए गए. यात्रा समय पर शुरू कराने के लिए अधिकारियों ने सेवायतों और पुजारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय का कड़ाई से पालन किया जाए. कहा जाता है कि जब दईतापति सेवक भगवान जगन्नाथ को पहंडी विधि के माध्यम से रथ तक ले जाने लगे, तो एक रहस्यमयी स्थिति देखने को मिली. भगवान की प्रतिमा इतनी भारी महसूस होने लगी कि सेवक उन्हें आगे नहीं बढ़ा सके. कई बार प्रयास करने के बाद भी भगवान वहीं स्थिर हो गए. थोड़ा जैसे ही आगे बढ़ते, तो पुन: अपनी पूर्व स्थिति में लौट आते थे. इस अप्रत्याशित घटना ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को आश्चर्य में डाल दिया.

जब भक्तों की प्रार्थना को भी भगवान नहीं माना

कथा आती है कि, मंदिर प्रशासन, सेवायत और तत्कालीन ओडिशा सरकार के अधिकारी लगातार प्रार्थना करते रहे. उस समय की मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थीं. सभी चाहते थे कि यात्रा समय पर शुरू हो, लेकिन भगवान जगन्नाथ रथ पर विराजमान होने के लिए तैयार नहीं हुए. समय बीतता गया और जगन्नाथ पुरी भर में इस घटना की चर्चा आग की तरह फैल गई. भक्त इसे भगवान की इच्छा मान रहे थे, जबकि प्रशासन समाधान खोजने में लगा था.

गजपति महाराज ने भावुक होकर किया निवेदन

जब सभी प्रयास विफल हो गए और भगवान जगन्नाथ किसी भी तरह नंदीघोष रथ पर विराजमान नहीं हुए, तब मंदिर के मुख्य प्रशासकों ने पुरी के गजपति महाराज से सहायता की प्रार्थना की. उस समय केवल 19 वर्ष के गजपति महाराज दिब्यसिंह देव नंगे पैर श्रीमंदिर से रथ तक पहुंचे. वहां उन्होंने किसी शासक की तरह नहीं, बल्कि एक विनम्र भक्त की तरह भगवान के सामने स्वयं को समर्पित कर दिया. कहा जाता है कि उन्होंने भगवान जगन्नाथ के चरण स्पर्श किए, अपने शरीर को भगवान की प्रतिमा से लगाकर भावुक होकर क्षमा याचना की और भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर विराजमान होने की प्रार्थना की.

ऐसी लोक मान्यता है कि, गजपति महाराज की निष्कपट भक्ति, समर्पण और विनम्र प्रार्थना का तुरंत प्रभाव देखने को मिला. जो प्रतिमा कुछ ही क्षण पहले तक सेवकों को अत्यंत भारी महसूस हो रही थी, वह अचानक इतनी हल्की हो गई कि दईतापति सेवक बिना किसी कठिनाई के भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ पर विराजमान कराने में सफल हो गए. भगवान के रथ पर विराजमान होते ही पूरे पुरी में “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंज उठे और हजारों श्रद्धालु इस दृश्य के साक्षी बने.

इन कथाओं से क्या मिलती है सीख?

भक्तों का मानना है कि भगवान के सामने पद, प्रतिष्ठा, शक्ति और अधिकार का कोई महत्व नहीं होता. उन्हें केवल सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम ही प्रिय है. जब अहंकार पीछे हटता है और समर्पण आगे आता है, तभी ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. वहीं गज वेश केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन धर्म की विशाल सोच का प्रतीक है. यह हमें सिखाता है कि ईश्वर किसी एक स्वरूप तक सीमित नहीं हैं. भक्त जिस भाव और विश्वास से उन्हें पुकारता है, भगवान उसी रूप में उसकी भक्ति स्वीकार करते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:1972 Rath YatraDB Newsdivya bhumi updateJagannath Rath Yatra 2026Jbp NewsLord JagannathMP NEWSNandighosh Rath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बाबा बर्फानी की शरण में पहुंचे उपराज्यपाल, प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू
Next Article T20 में इंग्लैंड को इन खिलाड़ियों ने जमकर धोया, लेकिन बारिश से मैच धुला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?