भारत को मिले 199 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में ही हासिल कर किया, सीरीज भी अपने नाम की, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदल दिया.
Source : DB News Update
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर न्यूजीलैंड टीम के होश उड़ गए. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में 20 ओवर में 3 विकेट खोने के बाद 198 रन बनाए थे, लेकन इन दोनों बल्लेबाजों ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया. हलांकि ओपनर बल्लेबाजों में भारतीय टीम ने फेरबदल किया और संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को भेजा गया था, जिसके कारण सभी की निगाहें सूर्यवंशी पर थीं. लेकिन खेल का रुख अभिषेक शर्मा ने बदलकर कर रख दिया और न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 198 के विशाल टार्गेट को छोटे स्कोर में बदल दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज को नहीं बख्शा और 13.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.
अभिषेक और वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले. दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है. अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी. यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है. फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए. वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी.
न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा
भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए. न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया और भारत दो मैच जीते बगैर ही 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. हलांकि वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया. टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. तीसरे क्रम मं बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें काइल जैमीसन ने बोल्ड किया. इसी क्रम कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. मिचेल सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने डीप मिडविकेट पर कैच पकड़ लिया.
न्यूजीलैंड ने 198 रन का दिया था टार्गेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 198 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल 52 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए.
अभिषेक ने टी-20 में कई रिकार्ड बनाए
अभिषेक ने टी-20 क्रिकेट (इंटरनेशनल, लीग और डोमेस्टिक) में अपना 11वां शतक लगाया. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया. इन तीनों के नाम 10-10 शतक हैं. इस मामले में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ पहले और बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
टी-20 इंटरनेशनल में यह अभिषेक का चौथा शतक था. इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने लगाए हैं. दोनों के नाम 5-5 शतक हैं. अभिषेक के अलावा सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और करणबीर सिंह के भी 4-4 शतक हैं. बाबर आजम के नाम 3 टी-20 इंटरनेशनल शतक हैं.
अभिषेक-सूर्यवंशी ने 18.13 के रनरेट से बल्लेबाजी की
अभिषेक और सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. वे शतकीय साझेदारी में सबसे तेज रनरेट से बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी बन गई. दोनों ने 18.13 के रन रेट से की. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है.
अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने अपनी शतक 35 गेंद में पूरा किया. 38 गेंद में 113 रनों की पारी के दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत 45 रनों की पारी खेली. दोनों ने 7.1 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.
न्यूजीलैंड कप्तान की मैच के बाद क्या रही प्रतिक्रिया?
वेलिंगटन में हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा कि जब अभिषेक और सूर्यवंशी लय में हों, तो उन्हें रोकना नामुमकिन है. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए सैंटनर ने कहा, “जब ये खिलाड़ी फॉर्म में हों, तो इन्हें रोकना काफी मुश्किल होता है. हमने पहले भी ऐसा देखा है; हमने आईपीएल में भी ऐसा देखा है और आज रात न्यूजीलैंड में भी हमने यही नजारा देखा.”
कीवी कप्तान ने आगे कहा कि, “हां, मुझे लगता है कि गेंद के साथ हमने थोड़ी जल्दी शुरुआत कर दी थी. टॉस फिर से हार गए, लेकिन डेरिल और बीजे ने जिस तरह से साझेदारी बनाई, उससे हम 200 रन तक पहुंच पाए और 200 रन का स्कोर काफी अच्छा है. ऐसी पिच पर यह एक बढ़िया स्कोर है. उन्होंने आखिरी कुछ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, सटीक यॉर्कर डाले और हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं, तो हां, मैं काफी हद तक खुश हूं. हमें पता था कि यह एक अच्छी पिच है.”
