Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पूर्ण बजट पेश कर रही हैं.
By : डीबी न्यूज अपडेट
Edited By- सुप्रिया
Union Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, “जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है, हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीब, महिला, युवा और किसान पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. किसानों के लिए, हमने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है, जो लागत से कम से कम 50% मार्जिन के वादे को पूरा करता है. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ.”
मोबाइल फोन- चार्जर सस्ते होंगे
बजट में बड़ा ऐलान किया गया है. मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होंगे. इसके अलावा बिजली के तार, एक्सरे मशीन सस्ती होंगी. कैंसर की तीन दवाइयों से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है. सोना-चांदी से सीमा शुल्क कम किया गया है. ऐसे में ये भी सस्ते होंगे. निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आंध्र प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है.
स्टैंडर्ड डिडेक्शन को बढ़ाया
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया. बजट में सरकार ने मिडिल क्लास को तोहफा दिया है. नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडेक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75000 रुपये कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा. टीडीएस वक्त पर न भरना अब अपराध नहीं होगा.
युवाओं के लिए 5 नई योजनाएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
केंद्रीय बजट 2024-25 में बड़े ऐलान
- – महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये.
- – पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी
- – राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना का समापन
- – केंद्रीय बजट 2024-25 MSMEs और विनिर्माण, विशेष रूप से श्रम-गहन विनिर्माण पर विशेष ध्यान प्रदान करता है।
- – MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की घोषणा की गई
- – मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की गई
बजट भाषण में बड़े ऐलान
- – 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी.
- – इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान.
- – रोजगार के लिए 3 प्रमुख योजनाओं पर काम करेगी सरकार.
- – बिहार में 3 एक्सप्रेस वे का ऐलान.
- – बोधगया- वैशाली एक्सप्रेस वे बनेगा.
- – पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण.
- – बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल.
- – बिहार में एक्सप्रेस वे के लिए 26 हजार करोड़ का प्रावधान.
- – छात्रों को 7.5 लाख का स्किल मॉडल लोन.
- – पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त PF
- – नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता
- – काशी की तर्ज पर बोधगया में कॉरिडोर बनेगा.
- – बिहार में पर्यटन पर बजट में जोर दिया गया है.
- – नालंदा में पर्यटन का विकास
- – बिहार में राजगीर टूरिस्ट सेंटर का निर्माण
- – बाढ़ आपदा पर बिहार के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान
- – पहली बार नौकरी पाने वालों को दो साल तक हर महीने 300 रुपये अतिरिक्त पीएफ देगी सरकार.
- – अनसिक्योरड एजुकेशन लोन 10 लाख तक देशी संस्थानों में पढ़ने के लिए मिलेगा.
- – युवाओं को स्किल ट्रेनिग दी जाएगी. 30 लाख युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी.
- – इसके लिए बजट में 2 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया.
- – केंद्र सरकार 4.1 करोड़ युवाओं को रोज़गार के लिए पांच योजनाएं लाएगी. आने वाले 5 साल में दो लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार.
- – अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को सरकार इंटर्नशिप प्रदान कराएगी. एक साल के इंटर्नशिप में हर महीने 5000 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.

