By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महाकाल की शाही सवारी में पुलिस का तगड़ा इंतजाम, चोरों पर विशेष नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > महाकाल की शाही सवारी में पुलिस का तगड़ा इंतजाम, चोरों पर विशेष नजर
Madhya Pradesh

महाकाल की शाही सवारी में पुलिस का तगड़ा इंतजाम, चोरों पर विशेष नजर

DB News
Last updated: 03/04/2026 12:38 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

महाकालेश्वर की अब तक निकली श्रावण की दो सवारियों के दौरान कई श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई है

Source : DB News Update

Contents
महाकालेश्वर की अब तक निकली श्रावण की दो सवारियों के दौरान कई श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैजय महाकाल से गूंज उठा उज्जैनड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानीसात किलोमीटर लंबा रहेगा रूटछह मुखारविंद होंगे सवारी में शामिलसवारी निकलने की यह रहती टाइमिंगमहाकालेश्वर ने अलग-अलग 6 रूपों में देते हैं दर्शन

By- डीबी न्यूज अपडेट | Edited by- सुप्रिया

Ujjain Mahakal News: उज्जैन महाकाल के दरबार में सावन सोमवार के दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलने से पहले कार्तिक मंडपम में भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन अर्चन होता है. उसीके पश्चात भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने मंदिर परिसरों से बाहर निकलते हैं.

महाकालेश्वर की अब तक निकली श्रावण की दो सवारियों के दौरान कई श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई है. इसी को देखते हुए तीसरे सावन सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकलने से पहले पुलिस ने चोरी की घटना को रोकने के लिए खास इंतज़ाम किए थे. जिसमें पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कुछ चिह्नित पाइंट पर सवारी के दौरान अन्य पुलिसकर्मी के साथ सादी वर्दी में तैनात किए गए थे.

जय महाकाल से गूंज उठा उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल सावन मास मे भक्तो का हाल जानने मंदिर परिसर से बहार निकलते है. श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने को घंटो इंतज़ार करते है.बाबा की जैसे ही पालकी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचती है. वैसे ही उज्जैन जय श्री महाकाल की जय घोष से गूंज उठता है.

ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

उज्जैन पुलिस अधीक्षक की मानें तो “सवारी निकलने के 15 दिन पहले तैयारी शुरू कर दी गई. शहर में चेकिंग अभियान तेज किए गए हैं. बदमाशों से बांड ओवर भरवाए जा रहे हैं, सवारी मार्ग पर तीन ड्र्रोन की तैनाती की है, जो लगातार चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे. मार्ग पर एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. सभी बिल्डिंग की छत की चेकिंग की जा रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी. लेयर थ्री हाई सेक्युरिटी रहेगी. सिविल ड्रेस में भी पुलिस को तैनात किया जायेगा.”

सात किलोमीटर लंबा रहेगा रूट

यहां बतादें कि श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी श्रावण-भाद्रपद माह में निकाली जाती है. सवारी में छह मुखारविंद शामिल होंगे और इसका मार्ग लगभग सात किलोमीटर लंबा होता है. महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. लाखों भक्तों के आने का अनुमान है. पहली बार 10 ड्रोन से सवारी पर पुष्पवर्षा की जाएगी.

छह मुखारविंद होंगे सवारी में शामिल

सवारी में रजत पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे. सवारी से पहले मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.

सवारी निकलने की यह रहती टाइमिंग

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे सवारी रवाना होती है. मंदिर से सवारी 4:20 बजे कोट मोहल्ला, 4:30 बजे गुदरी चौराहा, 4:45 बजे बक्षी बाजार चौराहा, 5 बजे हरसिद्धि पाल, 5:15 बजे रामघाट पर पूजन, 6 बजे बंबई वाले की धर्मशाला, 6:30 बजे गणगौर दरवाजा, 7 बजे सत्यनारायण मंदिर, 7:30 बजे कमरी मार्ग, 7:45 बजे टंकी चौराहा, 8 बजे तेलीवाड़ा, 8:30 बजे कंठाल चौराहा, 9 बजे गोपाल मंदिर, 9:30 बजे गुदरी चौराहा, 9:45 बजे कोट मोहल्ला और रात 10 बजे मंदिर परिसर पहुंचती है.

महाकालेश्वर ने अलग-अलग 6 रूपों में देते हैं दर्शन

राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर ने छह विभिन्न स्वरूपों में अपनें भक्तों को दर्शन देते हैं. भगवान श्रीमहाकाल की राजसी सवारी में रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद एवं षष्ठम् सवारी में श्री सप्तधान मुखारविंद के रूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं.

भगवान श्रीमहाकालेश्वर की सवारी परम्परागत मार्गों से होती है, इस अवसरर पर सवारी रामघाट पहुंचती है. रामघाट पर भगवान श्री महाकाल का क्षिप्रा के जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है.. पूजन-अर्चन पुजारियों के द्वारा सम्पन्न कराई जाती है. इस अवसर जनप्रतिनिधि के अलावा धार्मिक, सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े लोग महाकाल का स्वागत सत्कार करते हैं. इसके लिए लंबे समय से तैयारी भी की जाती है, जिससे सवारी निकलने समय किसी प्रकार का विघ्न न आए और भक्तों को महाकाल का दर्शन लाभ भी मिल सके.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने एक साथ बजाया डमरू
Next Article बांग्लादेश में अब सेना राज, शेख हसीना ढाका छोड़ा, भारत आने की खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?