By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मंदिरों पर हो रहे हमलों से दहल गए बांग्लादेश के “हिंदू”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > मंदिरों पर हो रहे हमलों से दहल गए बांग्लादेश के “हिंदू”
International

मंदिरों पर हो रहे हमलों से दहल गए बांग्लादेश के “हिंदू”

DB News
Last updated: 27/09/2026 11:15 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Bangladesh Hindu Temple:सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर से समृद्धि बांग्लादेश के मंदिर

Contents
Bangladesh Hindu Temple:सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर से समृद्धि बांग्लादेश के मंदिरये मंदिर आज भी प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर के रूप में जाने जाते हैंभूकंप से मंदिर का शिखर हुआ नष्टढाकेश्वरी मंदिर (Dhakeshwari National Temple)यशोरेश्वरी काली मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple)निर्जन स्थान पर बने मंदिरों को किया जा रहा टार्गेटलावारिस मंदिरों को मिलेगी सुरक्षा

Source : MEDIA

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया

Bangladesh Hindu Temple: हिंदू मंदरों पर लगातार हो रहे हमले से बंग्लादेश दहल उठा है. यहां की विरासतें तहस-नहस हो चुकी हैं. लगातार हिंसा, विरोध प्रदर्शन और अजारकता से हालात अस्थिर हो गए है. हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि देश की कमान संभालने वाली शेख हसीना को भी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा है. जबकि बांग्लादेश सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध वाला देश है. भले ही यहां कि अधिकांश आबादी मुस्लिम (Muslim) है लेकिन यहां कई हिंदू और हिंदू मंदिर (Hindu Mandir) भी हैं, जो धर्म-सांस्कृतिक विधिवधताओं का अहम हिस्सा है.

भले ही बांग्लादेश में मुस्लिम आबादी अधिक है, लेकिन यहां का प्राचीन इतिहास हिंदू धर्म से जुड़ा है. यहां पाल वंश और सेन वंश जैसे हिंदू शासकों का शासन हुआ करता था, जिन्होंने कई हिंदू मंदिरों के निर्माण बांग्लादेश में करवाए थे.आज हम बताने जा रहे रहे हैं बांग्लादेश के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के बारे में जिनकी खूबसूरती और रचनाओं में अनोखी कहानी छिपी है.

ये मंदिर आज भी प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर के रूप में जाने जाते हैं

कांताजी मंदिर (Kantaji Temple Dinajpur)
कांताजी या कांतानगर मंदिर बांग्लादेश के दिनाजपुर शहर से केवल 12 किमी की दूरी पर स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी के अंत में दिनाजपुर के महाराजा प्राणनाथ के संरक्षण में करवाया गया था. कांताजी मंदिर अपने उत्कृष्ट वास्तुशिल्प कला के लिए जानी जाती है

भूकंप से मंदिर का शिखर हुआ नष्ट

यह मंदिर भगवान कृष्ण (Lord Krishna) और रुक्मिणी को समर्पित है. कांताजी मंदिर एक ऊंचे मंच पर खड़ा था. लेकिन दुर्भाग्य से 1897 में आए भूकंप (Earthquake) से मंदिर के शिखर नष्ट हो गए. लेकिन फिर भी मंदिर में महाभारत (Mahabharat) और रामायण (Ramayan) जैसे हिंदू पुराणों के दृश्य को बयां करने वाले टेरोकोटा कला अंकित हैं.

ढाकेश्वरी मंदिर (Dhakeshwari National Temple)

बांग्लादेश की राजधानी ढाका (Dhaka) में ढाकेश्वरी मंदिर है. इसे यहां का राष्ट्रीय मंदिर कहा जाता है, जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी से सेन वंश के राजा बलाल के कराया था. 1996 में आधिकारिक तौर पर यह राष्ट्रीय मंदिर (National Temple) के रूप में नामित हुआ. यह मंदिर हिंदू देवी ढाकेश्वरी को समर्पित है, जिसे देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है और यहां दुर्गा पूजा (Durga) का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है.

यशोरेश्वरी काली मंदिर (Jeshoreshwari Kali Temple)

यह मंदिर सतखीरा जिले में है जोकि मां काली (Maa Kali) समर्पित है. यहां काली पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

बता दें कि बांग्लादेश में हजारों की संख्या में मंदिर हैं. लेकिन इनमें से कई मंदिरों की स्थिति चिंतनीय है. कुछ मंदिर तो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में इसलिए हैं क्योंकि इन्हें उचित देखभाल और संरक्षण नहीं मिला. तो वहीं समय-दर-समय मंदिरों पर हुए अतिक्रमण और हमले भी कारण बनें. वर्तमान में बांग्लादेश में बिगड़ते हालात और मंदिरों पर हमले किए जाने की घटना भी बेहद निराशाजनक है. क्योंकि बांग्लादेश में स्थित हिंदू मंदिर यहां की धार्मिकता और सांप्रदायिक सौहार्द की पहचान है.

निर्जन स्थान पर बने मंदिरों को किया जा रहा टार्गेट

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि “यहां कोई बड़े और चर्चित मंदिर नहीं हैं. सड़क के किनारे बड़े पेड़ और बांस की झाड़ के पास या फिर निर्जन स्थान पर इनको बनाया गया है.” मीडिया से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पता नहीं किसने रात के अंधेरे में मंदिरों में रखी मूर्तियां तोड़ दीं. किसी मूर्ति का हाथ तोड़ दिया गया है तो किसी का सिर. बताया जा रहा है कि इन मंदिरों में ऐसी कोई पूजा नहीं होती थी. धनतला इलाक़े में सबसे ज़्यादा आठ मंदिरों की मूर्तियों के साथ तोड़ फोड़ की गई है.

लावारिस मंदिरों को मिलेगी सुरक्षा

बीते लगभग सौ वर्षो में इस इलाके में पहली बार ऐसी कोई घटना हुई है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ हो सकता है. प्रशासन आधारभूत ढांचा तैयार करेगी ताकि आगे से यह मंदिर लावारिस या बिना निगरानी के न रहें. जिस धनतला यूनियन में सबसे ज़्यादा मूर्तियां तोड़ी गई हैं उसके चेयरमैन समर कुमार चट्टोपाध्याय ने मीडिया को बताया है कि मूर्तियों को तोड़े जाने की घटना से इलाके में कोई अशांति नहीं है.

उनका कहना था, “हमारे इलाक़े में सनातन धर्म मानने वालों की तादाद काफ़ी हैं. सोमवार को भी पुलिस ने इलाके में गश्त की है.”

मंदिरों में तोड़ फोड़ आख़िर कौन कर सकता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पुख़्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. चारोल क्षेत्र के चेयरमैन दिलीप कुमार चटर्जी ने अनौपचारिक मीडिया को बताते हुए कहा कि उनकी इलाक़े में एक मंदिर में मूर्ति के साथ तोड़ फोड़ हुई है. लेकिन चूंकि यह घटना रात के अंधेरे में हुई है इसलिए इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल है कि इसमें किन लोगों का हाथ है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:Bangladesh Hindu TempleDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHindu Mandir
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राहुल गांधी को पाकिस्तान ने ‘गिफ्ट’ में भेजे आम, भारत में बवाल
Next Article पितृपक्ष कब से हो रहा है शुरू, श्राद्ध की तिथियां और तारीख जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?