PM Fasal Bima Yojana :एमपी फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान धान, मक्का, सोयाबीन जैसी मुख्य खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं. किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
Source : DB News Update
By- डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया
PM Fasal Bima Yojana: जबलपुर. एमपी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है. किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फसल के बीमा की तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बतादें कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और आपदाओं को देखते हुए किसानों के लिए फसल बीमा आवश्यक है, जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आय की सुरक्षा हो सके. ऋणी और गैर ऋणी दोनों तरह के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे किसान अब 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए एमपी के किसानों से इस तारीख से पहले पहले अपनी फसलों के बीमा कराने का आग्रह किया है. पीएम फसल बीमा योजना भारत सरकार और एमपी गवर्नमेंट के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित की जाती है।
इन फसलों का होगा बीमा
1.- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान खरीफ की मुख्य फसलों में धान सिंचित, धान असिंचित का बीमा करा सकते हैं.
2.- मक्का, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, तुअर, कोदो-कुटकी, रागी, मूंगफली का भी बीमा करा सकते हैं.
किसानों को ये मिलेगा फायदा
किसानों की फसलों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तूफान आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किया गया है. यह योजना किसानों को इन आपदाओं से होने वाले नुकसान से फायदा मिलेगा.
आवेदन में इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
- किसान का आधार कार्ड,
- बैंक पासबुक की फोटोकापी,
- प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज (खतौनी)
- आवेदक का बैंक सेविंग अकाउंट
1 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
रबी फसलों के बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें क्योंकि अक्सर भीड़ या तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई लोग पीछे रह जाते हैं. समय पर किया गया बीमा पूरे सीजन में सुरक्षा का भरोसा देता है.
कम प्रीमियम पर बड़ा लाभ
खेती में कब मौसम बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.ओलावृष्टि, आंधी या बेमौसम बरसात जैसी स्थितियों में फसल को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे समय में फसल बीमा किसान के लिए एक मजबूत सहारा बनता है. इस योजना में प्रीमियम बहुत कम है लेकिन नुकसान की स्थिति में बीमा कंपनी नियमों के अनुसार पूरी मदद करती है. इससे किसान आर्थिक दबाव से बच जाता है.
प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं
सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत रबी 2025-26 के तहत 1 दिसंबर से फसल बीमा सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. किसान अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ताकि हर किसान इस योजना का लाभ आसानी से ले सके और अपनी मेहनत की फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित कर सके.
इनकी मदद से होगा पंजीयन
किसान सहकारी समिति की भी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक फसल बीमा पोर्टल pmfby.gov.in या क्रॉप इंश्योरेंस एप की मदद से भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही एआईसी के प्रतिनिधि या अधिकृत इन्टरमीडियरीज की सहायता से भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
‘फसल बीमा कराओ-सुरक्षा कवच पाओ’ के संदेश के साथ कृषि विभाग अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है. फसल खराब होने या अन्य आपदा की स्थिति में किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले बीमा करा लें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत मिल सके.

