By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शहर के अंदर मुख्य मार्गों पर दौड़ रहीं बसों के ट्रेवल्स एजेंसियों के ऑफिस सील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > शहर के अंदर मुख्य मार्गों पर दौड़ रहीं बसों के ट्रेवल्स एजेंसियों के ऑफिस सील
Madhya Pradesh

शहर के अंदर मुख्य मार्गों पर दौड़ रहीं बसों के ट्रेवल्स एजेंसियों के ऑफिस सील

DB News
Last updated: 03/04/2026 11:43 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन सख्त, लंबी दूरी की बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से बंद होगा. इसके अलावा रिंग रोड और एबी रोड के पिकअप पाइंट भी बंद करने होंगे.

Source : DB News Update

Contents
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन सख्त, लंबी दूरी की बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से बंद होगा. इसके अलावा रिंग रोड और एबी रोड के पिकअप पाइंट भी बंद करने होंगे.एआईसीटीएसएल की बसें भी नए बस स्टैण्ड से चलेंगीट्रैवल एजेंसी से वसूला 85 हजार रुपये जुर्मानापार्किंग स्थल से हटाए अवैध निर्माणपिकअप पाइंट भी करने होंगे बंदनायता मुंडला बस स्टैण्ड से चलेंगी लंबी दूरी की बसें

By : DB News Update | Edited By- Supriya

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शहरी सीमा के भीतर लंबी दूरी की बसों का संचालन करने वाले कई ट्रेवल्स एजेंसियों के ऑफिस सील कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने आज गुरुवार (8 अगस्त) को किया है. जिन ट्रेवल्स के दफ्तरों पर कार्रवाई की गई है उनमें हंस ट्रेवल्स, मुल्तानी सोना ट्रेवल्स और अशोक ट्रेवल्स के नाम शामिल हैं.

कलेक्टर ने एक महीन पहले ही ट्रेवल्स कंपनियों के मालिक को अल्टीमेटम दिया था. कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने ढक्कन वाला कुआ स्थित हंस ट्रेवल्स और छोटी ग्वाल टोली स्थित मुल्तानी सोना ट्रेवल्स के दफ्तरों पर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई यातायात सुधार की दिशा में कलेक्टर का बड़ा कदम है, जो लंबे समय से लंबी दूरी की बस सर्विस को शहर से बाहर करने का प्रयास कर रहे थे.

एआईसीटीएसएल की बसें भी नए बस स्टैण्ड से चलेंगी

जल्द ही एआईसीटीएसएल की लंबी दूरी की बसों का संचालन भी नए बस स्टैंड से प्रारंभ किया जाएगा. दरअसल, इंदौर जिला प्रशासन की इस मुहिम को हमेशा नामी ट्रेवल्स के संचालकों ने फेल किया है, जिससे शहर का यातायात प्रभावित होता है. जब भी कभी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई शुरू करती थी, तब दूसरे बस ऑपरेटर यही कहते थे कि पहले बड़े ट्रेवल्स पर कार्रवाई करो जो दबंग बनते हैं.उसके बाद हम पर कार्रवाई करो.

इसी के चलते जिला प्रशासन ने हंस ट्रेवल्स सहित अशोक ट्रेवल्स, मुल्तानी सोना और अन्य ट्रैवल्स के कार्यालय को सील करके यह बता दिया कि हर हाल में लंबी दूरी की बसों का संचालन शहर से बाहर किया जाएगा.

ट्रैवल एजेंसी से वसूला 85 हजार रुपये जुर्माना

कार्रवाई के दौरान 85 हजार रुपये जुर्माना ट्रैवल एजेंसियों से वसूला गया. वहीं 22500 रुपये की अन्य चालानी कार्रवाई की गई. कुल एक लाख सात हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान अमर ज्योति ट्रैवल्स, बाबा ट्रैवल्स, जय भवानी ट्रैवल्स, ओम साइन ट्रैवल्स, एमआर ट्रैवल्स, चौहान ट्रैवल्स सहित अन्य अवैध रूप से संचालित ट्रैवल्स को सील किया गया है.

पार्किंग स्थल से हटाए अवैध निर्माण

इंदौर शहर में यातायात मुहिम के तहत सत्यसाईं चौराहा से न्याय नगर तक भी कार्रवाई जारी रही. एसडीएम कल्याणी पाड़े के नेतृत्व में पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया. लोगों को पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए समझाइश भी दी गई, ताकि सड़क पर यातायात सुगम हो सके. कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा भी मौके पर पहुंची.

पिकअप पाइंट भी करने होंगे बंद

लंबी दूरी की बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से बंद होगा. इसके अलावा रिंग रोड और एबी रोड के पिकअप पाइंट भी बंद करने होंगे. लगैज की बुकिंग भी शहरी सीमा में नहीं होगी. शहर में ट्रेवल्स सिर्फ अपने बुकिंग कार्यालय ही संचालित कर सकेंगे और यात्रियों को वाहन से बायपास तक कार्यालय पहुंचाना होगा.

नायता मुंडला बस स्टैण्ड से चलेंगी लंबी दूरी की बसें

इस मामले को लेकर टीएल बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि “एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित लम्बी दूरी की बसों का संचालन नायता मुंडला बस स्टैण्ड से किया जाएगा. साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों में दो पहिया वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई जाएगी. वहीं इंदौर शहर में सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडियों को भी वैकल्पिक स्थान पर संचालित करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी. इंदौर में बढ़ते भीषण ट्रैफिक और दुर्घटनाओं के चलते अब भारी और लंबी दूरी की बसों को भी शहर में एंट्री देना मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत की ओर सफर करने वाले यात्रियों की बसों के लिए शहर के बाहर स्थित नए बस स्टैंड से ही परिवहन निर्धारित किया गया है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर-इंदौर में स्वाइन फ्लू के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Next Article रिश्वत में मांगा देशी घी, पकड़ा गया असिस्टेंड ऑडिट आफीसर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?