Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे के काफिले पर रात के समय हमला किया गया. उनके काफिले पर गोबर और चूड़ियां फेंकी।
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे के काफिले पर राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. इस पर उद्धव गुट के संजय राउत ने राज ठाकरे पर पलटवार किया है. साथ ही हमला करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा अपराध दोबारा मत करिए क्योंकि गड़बड़ हो जाएगा. आपके घर में भी माता-पिता और बच्चे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने रविवार को कहा, ”काफिले पर रात के अंधेरे का फायदा लेकर छुपकर हमला किया. क्योंकि हमला करने के लिए हिम्मत चाहिए. जान बचाकर भाग गए. अगर सामने आते तो कुछ गलत हो जाता. आप ऐसा मत कीजिए. आपके घर में बच्चे हैं. माता पिता और पत्नी है. हमें चिंता है. इस प्रकार का अपराध फिर मत कीजिएगा क्योंकि गड़बड़ हो जाएगी.”
महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने की दी गई है सुपारी : राउत
संजय राउत ने कहा, ”आपसे कोई हमला करवा रहा है. वह अहमद शाह अब्दाली है. उसने महाराष्ट्र में इस तरह से अराजकता फैलाने के लिए सुपारी दी हुई है. आपका इस्तेमाल हो रहा है. आपके नेता सुपारी लेते हैं और चुप बैठते हैं. आपको एक दूसरे के खिलाफ लड़ाते हैं. यह ठीक नहीं है राज्य में. यह करते रहिए लेकिन आपका राजनीति में इस्तेमाल हो रहा है.” इस अवसर पर राज ठाकरे और सीएम शिंदे पर भी निशाना साधते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

