By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदले
Madhya Pradesh

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदले

DB News
Last updated: 26/11/2025 11:44 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

MP IAS Transfer: विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर बदले गए.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया

Contents
MP IAS Transfer: विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर बदले गए.सीनियर अधिकारी हुए इधर से उधरइन जिलों के कलेक्टर बदलेइन जिलों के एसपी बदले गएइन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

MP IAS-IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इसमें 26 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. कई जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं जबकि नए अधिकारियों को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा के हस्ताक्षर से सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानांतरण सूची जारी की गई है.

सीनियर अधिकारी हुए इधर से उधर

आईएएस अधिकारी सचिन सिंह को नई जिम्मेदारी के रूप में राजस्व मंडल ग्वालियर का प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा संजीव कुमार झा को राजस्व मंडल का सदस्य बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार उमाकांत राव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव सोनाली वायंणकर को सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

भोपाल को संभाग आयुक्त के रूप में आईएएस संजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस गौतम सिंह को रोजगार निर्माण बोर्ड एवं राज्य कौशल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वही संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागों के साथ-साथ खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इन जिलों के कलेक्टर बदले

विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ और शहडोल जिले के कलेक्टर को बदला गया है. अंशुल गुप्ता को जनसंपर्क विभाग का संचालक बनाया गया है. वहीं संचालक जनसंपर्क का पद संभाल रहे रोशन कुमार को अब विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्षल पंचोली को अनूपपुर कलेक्टर, मृणाल मीना को बालाघाट कलेक्टर, हर्ष सिंह को डिंडोरी कलेक्टर, गिरीश कुमार को राजगढ़ कलेक्टर, हिमांशु चंद्रा को नीमच कलेक्टर और केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है.

डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा को मंत्रालय में भेजा गया है. उन्हें योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग उपसचिव बनाया गया है. सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है. संजीव सिंह को भोपाल संभाग का आयुक्त और आईएएस तन्वी सुद्रियाल को बजट संचालक बनाया गया है. अमन वैष्णव आयुक्त ग्वालियर नगर निगम बने हैं.

इन जिलों के एसपी बदले गए

मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है. बालाघाट एसपी समीर सौरभ को मुरैना एसपी बनाया गया है. अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को पुलिस उपयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. मऊगंज एसपी वीरेंद्र जैन को श्योपुर एसपी बनाया गया है.

इंदौर में पदस्थ पंकज कुमार पांडे को एसपी रायसेन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस मोती उर रहमान को अनूपपुर एसपी बनाया गया है. आईपीएस अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी से पुलिस अधीक्षक मंदसौर के रूप में नई पोस्टिंग मिली है. आईपीएस रचना ठाकुर को मऊगंज एसपी के रूप में जवाबदारी सौंपी गई है.

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. शहडोल में पदस्थ एडीजी डीसी सागर को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अनुराग शर्मा को शहडोल आईजी बनाया गया है.

ग्वालियर डीआईजी कृष्णावेणी देसावतु को भोपाल में विसबल सेंट्रल रेंज की डीआईजी बनाया गया है. उनके स्थान पर अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. खरगोन डीआईजी अतुल सिंह को जबलपुर में विसबल डीआईजी के रूप में भेजा गया है. डीआईजी भोपाल सिद्धार्थ बहुगुणा को डीआईजी खरगोन के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है. इसी प्रकार इंदौर में पदस्थ आईपीएस हंसराज सिंह को इंदौर में ही जोन 2 में पुलिस उपायुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘दोबारा यह अपराध किया तो…’ संजय राउत की चेतावनी
Next Article ‘लाडला भैया योजना’ लांच करेगी मोहन सरकार! 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?