MP Train Derailed: ट्रेन इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर प्रवेश रही थी. उसी दौरान दो कोच पटरी से उतर गए
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Train Derailment: मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया. यहां एक पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए. जानकारी के अनुसार, मैसूर से रानी कमलापति की ओर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (01663) प्लेटफॉर्म पर ही पटरी से उतर गई. हलांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. समर स्पेशल ट्रेन इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर एंटर ही हो रही थी कि तभी दो एसी कोच B-1 और B-2 डिरेल हो गए. अचानक लगे जोरदार धक्के से यात्री दहशत में आ गए. मामला संज्ञान में आते ही मौके पर स्थानीय रेलवे अधिकारी पहुंचे और लोगों को कंट्रोल करने की कोशिश शुरू हुई. जल्द ही यात्रियों को डिब्बों से उतारा गया.
सवालों के घेरे में रेलवे का मेंटेनेंस
मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है. लेकिन जिस प्रकार से समर स्पेशल ट्रेन इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर एंटर ही हो रही थी कि तभी दो एसी कोच B-1 और B-2 डिरेल हो गए. यह रेलवे के मेंटेनेंस पर सवाल करने के लिए काफी है. क्योंकि रेलवे पटरियों के मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपये हर साल बर्बाद कर रहा है. इसके बावजूद ट्रेन के डिब्बों में बैठे यात्रियों को जोरदार धक्के लग रहे हैं. इस हादसे के वक्त भी अचानक लगे जोरदार धक्के से यात्री दहशत में आ गए. मामला संज्ञान में आते ही मौके पर स्थानीय रेलवे अधिकारी पहुंचे हैं. लेकिन यह हादसा यात्रियों के लिए चिंतनीय बन गया है. जबकि मौके पर लोगों को कंट्रोल करने की कोशिश शुरू की गई और जल्दबाजी में यात्रियों को डिब्बों से उतारा गया.
कोच और ट्रैक क्षतिग्रस्त लेकिन रेल यात्री बाल-बाल बचे
रेल हादसे में किसी भी रेलयात्री को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन कोच और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था. क्षतिग्रस्त कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया है. बेपटरी हुई बोगियों को पटरी पर लाने में करीब एक घंटा लगा हुआ है. उसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सके. इसके प्रयास किए जा हरे हैं.
आउटर पर रोकी गईं कई ट्रेनें
सूत्रों से पता चला है कि इस हादसे के बाद इस रूट पर आने वाली समता एक्सप्रेस, जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों को छोटे स्टेशन व आउटर पर रोका गया था. रेलवे अधिकारी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की विभागीय जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई जाएगी.
एसी कोच के पटरी से उतरने पर रेलवे के अधिकारी भी चिंतित
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के कोच बी-1 के दो पहिए और बी-2 के चार पहिए पटरी से उतर गए हैं. जो कोच बेपटरी हुए हैं उन्हें अलग कर दिया गया है और दूसरे कोच को जोड़ा गया है. फिलहाल यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्च किया जा रहा है. यात्रा करने वाले यात्रियों के अनुसार, जब कोच बेपटरी हुआ तो एक दम से चीख पुकार मच गई हालांकि लोगों ने संयम दिखाया जिस कारण से हादसा नहीं हुआ.
कई गाड़ियां के प्रभावित होने की खबर
मीडिया को जानकारी देते हुए रेल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारण कई गाड़ियों को छोटे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। गाड़ियों का संचालन निर्धारित करने के लिए प्लेटफॉर्म पर गाड़ी को जल्द रवाना करने के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. कई गाड़ियां घंटों से छोटे स्टेशनों पर खड़ी हैं. जिस कारण से गाड़ियां लेट हो गई हैं. हलांकि इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने की खबर है और यात्री सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. लेकिन रेलवे के लिए यह हादसा कई सवालों काे जन्म दे दिया है. क्योंकि रेलवे हमेंशा सुरक्षित यात्रा कराने का दावा करता है और ऐसे हादसे रेलवे के अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं. इन हादसों पर लगाम लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है, जिससे यात्रियों में रेल यात्रा करते समय सुरक्षित यात्रा करने की भावना निर्मित हो सके और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

