By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विदेशी किताबों में भी है रहस्यमयी खजाने का जिक्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Others > विदेशी किताबों में भी है रहस्यमयी खजाने का जिक्र
Others

विदेशी किताबों में भी है रहस्यमयी खजाने का जिक्र

DB News
Last updated: 31/03/2026 10:57 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

रहस्यमयी चीजों के बारे में पढ़कर हम चौंक जाते हैं। हालांकि, कई बार इन चीजों के मौजूदा समय में होने का भी दावा किया जाता है।

Source : DB News Update  

Contents
रहस्यमयी चीजों के बारे में पढ़कर हम चौंक जाते हैं। हालांकि, कई बार इन चीजों के मौजूदा समय में होने का भी दावा किया जाता है।रहस्य जानते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटेकई प्रकार की सामग्री हाथ लगीदुनिया के 10 रहस्यमय खजाने, खोज में कई मरे1941 में नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

World Mysterious Treasures:दुनिया में इतिहास की किताबों में उल्लेख कई तरह के रहस्यमयी चीजों के बारे में पढ़कर हम चौंक जाते हैं। हालांकि, कई बार इन चीजों के मौजूदा समय में होने का भी दावा किया जाता है। मगर, इनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाता है। हाल ही में एक व्यक्ति ने अपने साथ घटित कुछ इस तरह की घटना के बारे में बताया है। दरअसल, शख्स का कहना है कि वह बायरन प्रीस की साल 1982 में प्रकाशित एक पुस्तक “द सीक्रेट: ए ट्रेजर हंट” के बारे में पढ़ रहा था। इस पुस्तक को पढ़ते वक्त उसकी नजर स्टेटन आइलैंड में लिखे एक रहस्यमयी खजाने की ओर गई। इसके बाद वह शख्स उस खजाने की तलाश करने के लिए चला गया। इस खजाने को ढूंढ निकालने के लिए उसने हर जगह खुदाई करना शुरू कर दी।

रहस्य जानते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

किताब में खजाने को लेकर खुलासा इस बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें बताया गया है कि 58 वर्षीय शख्स का नाम डेविड हेगर है। एक दिन शनिवार की सुबह 6 बजे डेविड अचानक उठ गए। इसके बाद अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ खजाना ढूंढने के लिए खुदाई करना चालू कर दी। डेविड ने कहा कि बायरन प्रीस की किताब के मुताबिक यह खजाना इसी जगह पर छुपा है। इस जगह को पहले भी कई बार खुदा जा चुका है, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सुरागों को सही तरह से समझ नहीं पाए थे। डेविड पेशे से एक एक जियोलॉजी और साइंस के टीचर हैं।

उनका मानना है कि किताब में ऐसे दो बातों के बारे में बताया गया है, जिसे आज भी कोई सुलझा नहीं पाया है। इन चीजों को हमने अच्छी तरह से समझा लिया है। डेविड ने कहा कि खजाना को पार्क में इसी जगह पर कही छुपाया गया है। कहा जाता है कि साल 1980 के दशक के शुरु होते ही उत्तरी अमेरिका के 12 शहरों में चाबियों को जमीन में दफना दिया गया था। ऐसे में किताब में इन्हीं ठिकानों के सुरागों का पूरा वर्णन किया गया है। डेविड की किताबों को देखते हुए शिकागो, क्लीवलैंड और बोस्टन में जगह जगह पर खुदाई की गई थी। मगर, आज तक यह खजाना किसे के हाथ नहीं लगा। इस बारे में लोगों का कहना है कि लूट के सामान को पांच बोरों में भरकर रखा गया है। साल 2005 में लॉन्ग आइलैंड पर एक कार हादसे में प्रीस मारे गए थे।

कई प्रकार की सामग्री हाथ लगी

 परिवार के साथ कोलोराडो पहुंचे किताब में बताए गए निर्देशों को समझने के बाद डेविड अपने परिवार के साथ खजाना ढूंढने के लिए डेनवर से कोलोराडो चले गए। उन्होंने अपने साथ बैटरी से चलने वाली पावर ड्रिल, फावड़ा और अन्य भूमिगत कैमरा अपने साथ रख लिया था। यदि डेविड के हाथों चाबी लग जाती तो उनकी किस्मत बदल सकती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि चाबी जिस बॉक्स के अंदर रखी हुई है, उसके अंदर एक पुखराज भी मौजूद है।

इस पुखराज की कीमत 2000 डॉलर मतलब 1.66 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है उन्होंने बताया कि वह खजाना खोदने का काम छिपकर कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने किसी के साथ साझा नहीं की है। डेविड का कहना है कि उन्होंने खुदाई करने के लिए हर तरह के औजारों के साथ अभ्यास किया है। इस चक्कर में डेविड और उसके परिवार ने 30 फीट जमीन तक खोद डाली है। मगर, इसके बावजूद उन्हें खजाने का नामोनिशान तक नहीं मिला।

दुनिया के 10 रहस्यमय खजाने, खोज में कई मरे

धन-दौलत, हीरे-जवाहरात, सोना-चांदी आदि को जमा करने का शौक इंसान को शुरू से रहा है। इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं जिन्होंने बड़ी मात्रा में इन चीजों को जमा करके अपने खजाने में भरा और उनके मरने के बाद यह पता नहीं चला कि उनका खजाना कहां है। कई लोग इन खजानों की तलाश में लगे रहते हैं।

1941 में नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया

अंबर रूम सेंट पीटर्सबर्ग के करीब एक महल में था। दरअसल यह सोने का बना एक कमरा नुमा चैंबर था जिसका निर्माण 1707 में पर्शिया में हुआ था जो पीटर द ग्रेट को रूस और पर्शिया के बीच हुई शांति के बाद गिफ्ट में मिला था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1941 में नाजियों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे सुरक्षित करने के लिए अलग अलग भागों में बांट दिया। इन सभी टुकड़ों को 1943 में एक म्युजियम में प्रदर्शित किया गया। जहां से यह पूरा का पूरा द अंबर रूम गायब हो गया। तब से इस खजाने का भी पता नहीं चला।

You Might Also Like

कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

सरयूपारीण ब्राह्मण अपनी गोत्रावली का विवरण जानें….

गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ

आज से सालभर के लिए 3000 रुपए में FASTag मिलेगा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ये तस्वीर हैरान करने वाली है…रहस्यमयी स्थान
Next Article इस शहीद स्मारक में महात्मा गांधी, ओशो से लेकर महर्षि महेश योगी तक कर चुके हैं सभा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?