By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबरदस्त काॅन्फिडेंस के चलते जय शाह को बनाया गया ICC प्रेसिडेंट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > जबरदस्त काॅन्फिडेंस के चलते जय शाह को बनाया गया ICC प्रेसिडेंट
Sport

जबरदस्त काॅन्फिडेंस के चलते जय शाह को बनाया गया ICC प्रेसिडेंट

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:58 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बेहतरीन मैनेजर और प्लानर के गुण भी देखा गया… परफेक्ट चेयरमैन मिला, शाह के बोर्ड का सचिव रहते जिन लोगों ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यशैली देखी है वे उनके इस स्तर पर पहुंचने से हैरान नहीं हैं।

Source : DB News Update

Contents
बेहतरीन मैनेजर और प्लानर के गुण भी देखा गया… परफेक्ट चेयरमैन मिला, शाह के बोर्ड का सचिव रहते जिन लोगों ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यशैली देखी है वे उनके इस स्तर पर पहुंचने से हैरान नहीं हैं।सबसे युवा हैं आईसीसी चेयरमैनजय शाह के सामने चैंपियंस ट्रॉफी है पहली चुनौतीअध्यक्ष चुने जाने के बाद क्या था जय शाह ने?ग्रेग बार्कले की जगह ले रहे हैं जय शाहजय शाह ने दिया बड़ा बयान

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jay Shah ICC President: क्रिकेट की दुनिया में भारत का हमेशा दबदबा रहा है। अब एक बार फिर जय शाह ने आईसीसी का चेयरमैन बनकर यह साबित कर दिया कि क्रिकेट की दुनिया में भारत का दबदबा था, है और रहेगा. शाह में बेहतरीन मैनेजर और प्लॉनर के गुण हैं. इसी के चलते उन्हें निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुन लिया गया. उनमें जबरदस्त कॉन्फिडेंस विश्वकप के दौरान देखने को मिला था. उसी का नतीजा रहा कि पॉजिटिव एनर्जी के साथ इंडिया टीम क्रिकेट खेली और विश्वकप भारत की झोली में डाल दिया.

सबसे युवा हैं आईसीसी चेयरमैन

35 साल के जय शाह को निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अध्यक्ष चुना गया और वह इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा हैं। शाह के बोर्ड का सचिव रहते जिन लोगों ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यशैली देखी है वे उनके इस स्तर पर पहुंचने से हैरान नहीं हैं। शाह का क्रिकेट प्रशासन में औपचारिक प्रवेश 2009 में हुआ था, जब उन्होंने केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड अहमदाबाद (सीबीसीए) के साथ जिला स्तर पर काम करना शुरू किया। इसके बाद वह गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के कार्यकारी के रूप में राज्य स्तरीय प्रशासन में चले गए और अंततः 2013 में इसके संयुक्त सचिव बने।

जय शाह के सामने चैंपियंस ट्रॉफी है पहली चुनौती

देश के गृहमंत्री अमिट शाह के बेटे जय शाह के सामने पहली चुनौती आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी है. ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कैसे वह इस समस्या से निजात पाते हैं. क्योंकि पीसीबी इस मुद्दे पर अड़ा हुआ है कि भारत पाकिस्तान का दौरा करे, जबकि टीम इंडिया सुरक्षा संबंधी समस्याओं की वजह से पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है.

अध्यक्ष चुने जाने के बाद क्या था जय शाह ने?

इससे पहले आईसीसी के अध्यक्ष चुने के बाद शाह ने कहा था, ‘आईसीसी का चेयरमैन चुनने के लिए हर किसी का धन्यवाद. क्रिकेट को पूरे वर्ल्ड में बढ़ाने के लिए मैं काम करूंगा. मौजूदा समय में सभी फॉर्मेट को आगे ले जाने की जरूरत है. खेल में मैं कुछ नई टेक्नोलॉजी का समावेश करूंगा. मेरा प्रयास इस खेल को हमेशा लोकप्रिय बनाने का रहेगा.’

ग्रेग बार्कले की जगह ले रहे हैं जय शाह

जय शाह आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की जगह ले रहे हैं. बार्कले न्यूजीलैंड से ताल्लुक रखते थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि शाह देश की तरफ से अहम पद पर काबिज होने वाले सिर्फ 5वें शख्स हैं. उनसे पहले इस पद की शोभा जगमोहन डालमिया, शरद पवार, शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन बढ़ा चुके हैं.

जय शाह ने दिया बड़ा बयान

मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल अपनाने से इनकार कर दिया जिसके बाद शाह का अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। ICC अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने क्रिकेट की वैश्विक पहुंच और लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए अपनी मंशा व्यक्त की। शाह ने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष बनने पर बेहद खुश हैं। वह क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए ICC टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ICC एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है जहां अलग-अलग फॉर्मेट के असित्तव को बनाए रखना, उन्नत तकनीकों को अपनाने को बढ़ावा देना और प्रमुख आयोजनों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्रिकेट को पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय बनाना है। बता दें, शाह लगातार दो बार ICC चेयरमैन पद पर बने रहे सकते हैं और इसके बाद 2028 में BCCI अध्यक्ष पर पर वापसी कर सकते हैं। बता दें, BCCI का अध्यक्ष पद कोई व्यक्ति 6 साल तक ही संभाल सकता है जिसके बाद उसे तीन साल के कूलिंग पीरियड से गुजरना होगा।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:amit shahDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateICCIndian TeemJay ShahPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिंह वाले बड़ों के आशीर्वाद से दहाड़ेगें , कन्या और मकर के लिए मुश्किल भरा है दिन
Next Article बंगाल में BJP नेता की कार पर फायरिंग, मिला देसी बम, हिरासत में ली गईं लॉकेट चटर्जी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?