कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर बीजेपी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांग रही है. इसी को लेकर कोलकाता में जबरदस्त
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: सुप्रिया
Bangla Bandh : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद के दौरान कोलकाता के बाटा चौक पर प्रदर्शन किया है. पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. बीजेपी ने 12 घंटे का बंद बुलाया है, जो शाम छह बजे खत्म होगा. कोलकाता के बाटा चौक पर प्रदर्शन कर रहीं बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे कुछ नहीं होगा, जितना ये लोग मुझे हिरासत में लेंगे. उतने लोग इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे. इन लोगों में गुस्सा है और लोग सड़कों पर हैं. पुलिस लोगों को हिरासत में ले सकती है, विचारों को नहीं.’
BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर हुई हाथापाई
मालदा में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. बंद के दौरान दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए. टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई है. बीजेपी के 12 घंटे के बंद को देखते हुए पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी सड़क पर उतर आए हैं. उन्हें नंदीग्राम में बीजेपी का झंडा लेकर बंद में शामिल होते हुए देखा गया है.
गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी
पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार ने गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है, “मैं पश्चिम बंग छात्र समाज द्वारा आयोजित नबान्न अभियान विरोध प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग की हालिया घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं. हावड़ा, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में अज्ञात संख्या में छात्रों को हिरासत में लिया गया है.’
मेरी हत्या की योजना बनाई -अर्जुन सिंह
बीजेपी नेता ने आगे बताया, ‘मैं पार्टी नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था. सड़क पर भाटपारा नगर पालिका की एक जेटिंग मशीन खड़ी थी. रास्ता बंद था. जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया. मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई. ये TMC और पुलिस की साजिश है. उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई. पुलिस ने उनकी मदद की. उन्हें मेरे आने की जानकारी दी. घटना से पहले मेरी सुरक्षा हटा ली गई थी.’
ट्रैक पर उतरे लोग, रोकी ट्रेन प्रदर्शनकारियों ने
हुगली के मानकुंडू स्टेशन पर ट्रैक पर उतरकर ट्रेन रोकी. बंगाल बीजेपी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, बंगाल पुलिस ने ममता की कठपुतली बनकर हुगली के मनकुंडु स्टेशन पर बंगाल बंद को कुचलने की कोशिश की..लेकिन बंगाल की भावना को तोड़ा नहीं जा सकता. बंगाल भाजपा के साथ आम नागरिक खड़े रहे, जिससे ट्रेन रुक गई.
पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया
बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य में कई जगह प्रदर्शन किया. राजधानी कोलकाता के बाटा चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.
लोकल से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर
हुगली, कटवा, सियालदह दक्षिण शाखा, मुर्शिदाबाद और कृष्णानगर में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं. विभिन्न लाइनों पर लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया है. सुबह-सुबह, भाजपा समर्थकों ने अपने बंद के हिस्से के रूप में हुगली स्टेशन पर रेल जाम कर दिया और पटरियों पर लेट गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंदेल-हावड़ा लोकल ट्रेनों को बाधित किया। बैरकपुर में, भाजपा कार्यकर्ता भी ट्रेनें रोकीं. विरोध में भाजपा नेता कौस्तब बागची रेलवे पटरियों पर पैदल चलने लगे. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस सड़क प्रदर्शनों के साथ बंद का विरोध कर रही है और उनके कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उत्तर 24 परगना में भाजपा समर्थकों को खदेड़ दिया है.
पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया
बीजेपी के पुलिस ने बताया कि राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर पुलिस पर पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकी, जहां प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया. पुलिस ने बताया कि झड़पों में कोलकाता पुलिस के 15 और राज्य पुलिस बल के 14 जवान घायल हुए हैं. पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले दागे.
