Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी और इसके वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी.
By : db news update| Edited By: Supriya
Haryana Elections Date Change: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में भारतीय चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) ने शनिवार (31 अगस्त) को फेरबदल की घोषणा की. चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में मतदान 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.
ये है वजह
चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ-साथ अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के ज्ञापनों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा के बिश्नोई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग सदियों पुराने आसोज अमावस्या उत्सव में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान में होंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है.

