Ayodhya Deepotsav 2024: सितंबर महीने से ही अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. दीपोत्सव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
By : DB News Update| Edited By : सुप्रिया
Ayodhya Deepotsav 2024: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार अयोध्या में दीपोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा. ये पहले से ज़्यादा भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं. इस बार अयोध्या में दीये जलाने का अपना है रिकॉर्ड टूटेगा. इस बार सरयू के तट पर और सभी घाटों पर 25 लाख दीये जलाकर अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. बता दें कि राम नगरी अयोध्या में हर बार की तरह इस बार भी दीपोत्सव को बेहद भव्य बनाने की तैयारी की गई है. लेकिन, इस बार ये उत्सव और भी ज्यादा खास होने जा रहा है क्योंकि राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दीपोत्सव होगा. इस बार अयोध्या में दीप जलाने के एक नया रिकॉर्ड बनेगा. जहां पिछले साल 21 लाख दीये जलाए गए थे. वहीं इस बार 25 लाख दीयों से अवध नगरी जगमगा उठेगी.
सितंबर से शुरू होंगी तैयारियां
सितंबर महीने से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी. अवध विश्वविद्यालय ने दीपोत्सव के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त कर दिया है. प्रोफेसर एसएस मिश्रा दीपोत्सव का नोडल अधिकारी बनाया गया हैं. एक तरफ जहां लाखों दीयों की रोशनी से सरयू के घाट जगमगा उठाएंगे तो वहीं दूसरी इस उत्सव को और सुंदर बनाने के लिए 500 जगहों को आकर्षक बोर्ड से सजाया जाएगा.

