Haryana Congress Candidate List 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Haryana Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने अपने 31 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस ने आज शुक्रवार को पार्टी में शामिल होते ही पहलवान विनेश फोगाट को जींद की जुलाना विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना दिया है. इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
आज ही कांग्रेस में शामिल हुईं थी विनेश फोगाट
इससे पहले शुक्रवार को दिन में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया था. वहीं अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतार दिया है. इसके अलावा अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी लिस्ट सार्वजनिक की गई है.


