MP News: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को सतना पुलिस ने एक पिकअप से करोड़ों रुपये की ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की थी.
By : DB News Update| Edited By: Prince
Banned Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह राजावत को सतना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक अपना नाम दिवाकर कुमार पटेल पिता शिवनाथ पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टीकर, पटपरहा टोला, थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा का होना बताया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पुराने खाली कैरेट और मादक पदार्थ नशीली ऑनरेक्स सिरप 60 पेटियों में भरी हुई पाई गई. प्रत्येक कागज के कार्टून में 120 शीशी भरी हुई पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 7,200 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप पाई गई. प्रत्येक शीशी में 100 ML सिरप भरी है.
सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र पुलिस को 12 जुलाई को इनपुट मिला था कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप वाहन नशीली कफ सिरप लेकर सतना की ओर आ रहा है. नाकाबंदी करके पुलिस ने पिकअप को रोका और तलाशी ली, जिसमें नशीली दवाएं मिली. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही थी. अब इसमें नया मोड़ आ गया है.
तस्वीरें वायरल
नशे से जुड़े इस कारोबार में शैलेंद्र सिंह का नाम आया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शैलेंद्र सिंह राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई हैं. अब मंत्री के साथ शैलेंद्र सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

