जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डोडा में संबोधन
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jammu Kashmir Elections 2024: पीएम नरेन्द्र मोदी के जम्मू और कश्मीर के बारामूला पहुंचने से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बरीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार (14 सितंबर, 2024) सुबह वहां की पुलिस ने पुष्ट किया कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंटेलिजेंस इनपुट्स के जरिए मिली जानकारी से पता चला कि वहां पर कुछ दहशतगर्द छिपे हैं. सूचना के बाद 13-14 सितंबर की दरमियानी रात चक टप्पर क्रीरी इलाके में ऑपरेशन चलाया गया.
जेसीओ समेत 2 जवान शहीद
बारामूला में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ तब कामयाबी मिली जब यूटी के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में शुक्रवार को जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए थे. अफसरों के अनुसार, छतरू थाना क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
चुनाव के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी का आज डोडा दौरा
केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में इस तरह की आतंकी गतिविधियां इसलिए भी अहम और चिंताजनक हैं क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (स्टार कैंपेनर हैं) शनिवार को यूटी का दौरा करेंगे. वह डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनाव जन सभा को संबोधित करेंगे. चुनाव ऐलान के बाद यूटी में यह पीएम की यह पहली रैली होगी. वह इसके बाद 19 सितंबर को श्रीनगर भी जाएंगे.
Source : PTI

