इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है.
By : DB News Update| Edited By: Prince Awasthi
One Nation-One Election News: केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार (18 सितंबर 2024) को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया है. सियासी दलों की इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. “वन नेशन वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी. इससे अब देश के सभी 543 लोकसभा सीटों और सारे राज्यों की कुल 4 हजार 130 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है.
सीएम ने दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारतीय लोकतंत्र ने ‘One Nation-One Election’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है. उन्होंने आगे लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल के जरिये ‘वन नेशन-वन इलेश्क’ को दी गई स्वीकृति का मैं समस्त मध्य प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं.’

