मध्य प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.
By : DB News Update| Edited By: Prince Awasthi
MP Cabinet Meeting: प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक किसानों का नामांकन सुनिश्चित कराएं. उन्होंने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन करने का फैसला मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया. इस वर्ष दशहरा पर्व मोहन यादव कैबिनेट शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे.
सागर, रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल जिलों में होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 27 सितंबर को सागर में होगी. रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी दिसंबर 2024 तक क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि कोलकाता में रोड शो, उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा का उत्साहवर्धक नतीजा रहा है. रोड शो और परिचर्चा सत्र के दौरान 700 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों ने सहभागिता कर मध्य प्रदेश में निवेश करने की इच्छा दिखाई.
कैबिनेट बैठक के जानिये अहम फैसले
- -प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.
- -देश के 16 प्रमुख उद्योग समूह प्रदेश में इकाई लगाने को इच्छुक हैं. बिरला समूह से बड़नगर में सीमेंट इकाई लगाने का आश्वासन मिला है.
- -प्रदेश में परम्परागत उद्योगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
- -नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ने 14 गुना वृद्धि दर्ज की है.
- -ग्रामोन्नयन अभियान के अंतर्गत 51 जनजातीय जिलों के 259 विकासखंडों में आयुष्मान, एलपीजी, मोबाइल मेडिकल यूनिट, कौशल विकास, होम स्टे, ग्रामीण विद्युतीकरण, टेलीकॉम गतिविधि जैसे कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है.

