By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त जारी, अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे गए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त जारी, अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे गए
National

PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त जारी, अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे गए

DB News
Last updated: 31/03/2026 1:08 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

फरवरी, 2019 में शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम, इस अवसर पर कांग्रेस को पीएम ने घेरा, कहा कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा.

Source : DB News Update

Contents
फरवरी, 2019 में शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम, इस अवसर पर कांग्रेस को पीएम ने घेरा, कहा कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा.फरवरी, 2019 में शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीमकांग्रेस को ऐसे घेरा“उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे”किसानों को बढावा देने  के लिए महत्वपूर्ण निर्णय-शिवराजएमपी के सीएम मोहन यादव ने जताया पीएम का आभार

By : DB News Update| Edited By : सुप्रिया

KISAN Samman Nidhi 18th instalment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर को देश के करोड़ों किसानों को नवरात्रि का उपहार देते हुए किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी है. महाराष्ट्र दौरे पर गए पीएम मोदी ने करीब 9.4 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इन सभी किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को केंद्र सरकार की ओर से कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं.

फरवरी, 2019 में शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम को 24 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया गया था. इसमें 3 बराबर किस्तों में किसानों को सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से यह पैसा किसानों के अकाउंट में जा रहा है. महाराष्ट्र में इस योजना की 17 किस्तों में लगभग 1.20 करोड़ किसानों को करीब 32,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

यह भारत में दूसरे नंबर पर आता है. सम्मान निधि की 18वीं किस्त में राज्य के लगभग 91.51 लाख किसानों को 1,900 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा. इसके अलावा पीएम मोदी ने नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया.

कांग्रेस को ऐसे घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय को अपराधी घोषित कर दिया था, लेकिन आजादी के बाद बंजारा समुदाय की देखभाल करना और उन्हें उचित सम्मान देना देश की जिम्मेदारी थी. उस समय कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा. आजादी के बाद जिस परिवार ने कांग्रेस पार्टी को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से ही विदेशी थी. अंग्रेजी सरकार की तरह यह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता. उन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे.”

“उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे”

महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे. पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना. हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं. हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था.

किसानों को बढावा देने  के लिए महत्वपूर्ण निर्णय-शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा, शिवराज सिंह चौहान ने वाशिम, महाराष्ट्र में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. प्रत्येक कैबिनेट बैठक में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक हैं. शरद पवार जब कृषि मंत्री थे तब वे किसानों के खेत में नहीं खेल के मैदान में ही दिखते थे.

एमपी के सीएम मोहन यादव ने जताया पीएम का आभार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि से प्रदेश के 81 लाख किसानों को लाभ होगा. प्रधानमंत्री की किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20 हजार करोड़ की राशि मध्यप्रदेश के किसानों के खाते डाली गई. डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article SCO बैठक में शामिल होंग जयशंकर, लेकिन भारत-PAK रिश्तों पर नहीं होगी बात!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?