By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मुकेश अंबानी की कंपनी निकालेगी तेल, MP में होगा 4 हजार करोड़ का निवेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मुकेश अंबानी की कंपनी निकालेगी तेल, MP में होगा 4 हजार करोड़ का निवेश
Madhya Pradesh

मुकेश अंबानी की कंपनी निकालेगी तेल, MP में होगा 4 हजार करोड़ का निवेश

DB News
Last updated: 08/10/2026 10:06 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार के सहयोग से विंध्य, सतपुड़ा, रीवा, दमोह और नर्मदा घाटी में प्राकृतिक गैस की खोज होगी, रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित अन्य कंपनियां यहाँ निवेश कर रही हैं. यह जानकारी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन सामने आई.

Source : MEDIA

Contents
केंद्र सरकार के सहयोग से विंध्य, सतपुड़ा, रीवा, दमोह और नर्मदा घाटी में प्राकृतिक गैस की खोज होगी, रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित अन्य कंपनियां यहाँ निवेश कर रही हैं. यह जानकारी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन सामने आई.ये हैं संभावित इलाकेरिलायंस कर रही निवेशयहां दिए जा चुके हैं लाइसेंसयहां पूरी हुई प्रक्रियाटॉरेंट पावर ने 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई4330 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सनदेव रिन्यूएबल्स

BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP News. भोपाल: मध्य प्रदेश में जल्द ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज शुरू होने वाली है. केंद्र सरकार के सहयोग से आधा दर्जन से ज़्यादा जगहों पर खोज होगी। यह जानकारी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन सामने आई. कॉन्क्लेव में देश भर से आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ की संभावनाओं पर चर्चा की.

ये हैं संभावित इलाके

विंध्य, सतपुड़ा, रीवा, दमोह और नर्मदा घाटी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार के लिए संभावित क्षेत्र माना जा रहा है. 2017 में हुई हाइड्रोकार्बन रिसोर्स असिस्मेंट स्टडी में पाया गया कि मध्य प्रदेश में 5 लाख 55 हजार 254 मिलियन टन हाइड्रोकार्बन का भंडार हो सकता है.

रिलायंस कर रही निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज शहडोल के सुहागपुर में कोल बेड मीथेन (सीबीएम) गैस में 4 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. रिलायंस के पास यहां एक ब्लॉक है जहां गैस के लगभग 300 कुएं हैं. रिलाइंस की सहायक कंपनी रिलाइंस गैस पाइपलाइन लिमिटेड यहां से उत्तर प्रदेश के फूलपुर तक 302 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का संचालन करती है. वर्तमान में इन कुओं से 0.64 एमएससीएमडी गैस का उत्पादन हो रहा है. आगे चलकर इन कुओं से प्रतिदिन 2.13 मिलियन मेट्रिक स्टेंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन होने की उम्मीद है.

यहां दिए जा चुके हैं लाइसेंस

शहडोल और उमरिया में ओएनजीसी को पेट्रोलियम की खोज के लिए लाइसेंस दिया जा चुका है. यहां अगले 20 सालों में लगभग 3500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. बैतूल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में इनवेनियर पेट्रोडाइन लिमिटेड को 2023 में पेट्रोलियम की खोज के लिए लाइसेंस (पीईएल) दिया गया है. यहां अगले 20 सालों में 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उमरिया और शहडोल जिलों में दो ब्लॉकों के लिए पीईएल लाइसेंस की प्रक्रिया जारी है. इन दो ब्लॉकों में लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है.

यहां पूरी हुई प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में 8 जगहों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज के लिए जल्द ही काम शुरू होगा. विंध्य क्षेत्र में 6, सतपुड़ा-साउथ रीवा में 1 और नर्मदा में 1 ब्लॉक में पेट्रोलियम की खोज के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इन 8 ब्लॉकों में फैले 17 हजार 628 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को संबंधित कंपनियों को सौंपा जाएगा.

टॉरेंट पावर ने 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई

अहमदाबाद स्थित टॉरेंट पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में राज्य में 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) ने राज्य में आगामी परियोजनाओं के लिए क्रमशः 26,800 करोड़ रुपये और 21,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई. ओपीजी पावर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में बैटरी स्टोरेज सिस्टम, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन) बिजली उत्पादन के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना में 13,400 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया.

4330 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सनदेव रिन्यूएबल्स

सनदेव रिन्यूएबल्स के संस्थापक सुनील जैन ने राज्य में 750 मेगावॉट का नया डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 4,330 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा व्यक्त की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के दिन राज्य ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों ने भारत की प्रगति की गति और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

मोहन यादव ने कहा कि जहां बड़ी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है, वहीं राज्य की व्यावसायिक संभावनाओं का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों के लिए भी पर्याप्त निवेश की योजना है. भोपाल में जारी दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के मंगलवार को आयोजित समापन समारोह में राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग कंपनियों की प्रतिबद्धताओं की पूरी सूची जारी किए जाने के बाद निवेश का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा.

You Might Also Like

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वाइट टाइगर सफारी के साथ विदेशी पक्षियों का करें दीदार, 650 पंछी हैं आकर्षण का केंद्र
Next Article आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?