By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पीएम मोदी के तेवर चुनाव के पहले की तुलना में बदले हैं-राहुल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पीएम मोदी के तेवर चुनाव के पहले की तुलना में बदले हैं-राहुल
National

पीएम मोदी के तेवर चुनाव के पहले की तुलना में बदले हैं-राहुल

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:12 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव के बाद अपनी पहली केरल यात्रा पर कलपेट्टा के दौरे पर, उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह चुनाव के पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग नजर आ रहे हैं.

Source : DB News Update

Contents
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव के बाद अपनी पहली केरल यात्रा पर कलपेट्टा के दौरे पर, उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह चुनाव के पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग नजर आ रहे हैं.भाजपा एक राष्ट्र एक संस्कृति को थोपने की कोशिश कर रहीउत्तर भारत में भाजपा की हार पर तंजपीएम मोदी और राहुल गांधी की इनकम का सोर्स?पीएम मोदी और राहुल गांधी के पास कितनी है प्रॉपर्टी?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव के बाद अपनी पहली केरल यात्रा पर कलपेट्टा पहुंचा। बुधवार को कलपेट्टा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनावी परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह चुनाव के पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग नजर आ रहे हैं। एक बार फिर संविधान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता ने भाजपा को सिखा दिया है कि वह भारत के संविधान को छू भी नहीं सकते हैं। साथ ही कांग्रेस नेता ने आने वाले दिनों में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों के लेकर भाजपा पर दवाब बनाने की भी बात कही है।

भाजपा एक राष्ट्र एक संस्कृति को थोपने की कोशिश कर रही

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कलपेट्टा में एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। संविधान को बदलने की मंशा का आरोप लगाते हुए राहुल भारतीय जनता पार्टी पर कई बार तंज कसते रहे। उन्होंने कहा कि दस साल तक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने संविधान पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने के लिए संविधान का मसौदा तैयार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्र एक संस्कृति को थोपने की कोशिश कर रही थी। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सिखा दिया है कि वह संविधान को हाथ नहीं लगा सकते हैं और इसी वजह से पीएम मोदी के तेवर चुनाव के पहले की तुलना में बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा के नेता संविधान को उखाड़ फेंकने की बात करते थे, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद अब पीएम मोदी संविधान के बारे में चापलूसी भरी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है कि वे संविधान को छू भी नहीं सकते हैं।

उत्तर भारत में भाजपा की हार पर तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर भारत के कई सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत के विचार पर हमला करने के चलते भाजपा को अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी खुद वाराणसी सीट पर कम अंतर से जीते और उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत पाने में असफल रही। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के गलत विचारों को नष्ट कर दिया है। साथ ही राहुल गांधी ने आने वाले दिनों में एक मजबूत विपक्ष के तौर पर भाजपा के खिलाफ लड़ने और केंद्र सरकार पर दवाब बनाने की भी बात कही है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी की इनकम का सोर्स?

-एफिडेविट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इनकम का प्राइमरी सोर्स उनकी गवर्नमेंट सैलरी और उनकी सेविंग्स पर मिला इंटरेस्ट है.
-राहुल गांधी की इनकम का सोर्स सांसद का वेतन, रॉयल्टी, किराया, बॉन्ड से ब्याज, डिविडेंट और म्यूचुअल फंड से कैपिटल प्रॉफिट है.

पीएम मोदी और राहुल गांधी के पास कितनी है प्रॉपर्टी?

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, 2022-23 में पीएम मोदी की कुल इनकम 23 लाख 56 हजार 080 रुपये थी. पीएम मोदी की कुल संपत्ति 3 करोड़ 02 लाख 06 हजार 889 है.
– फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुल इनकम 1 करोड़ 2 लाख और 78 हजार रुपये रही थी. राहुल गांधी के पास 9 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति (Movable Assets) और 11 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति (Immovable Assets)है. इस तरह उनके पास 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इटली में बतौर मेहमान भारत के पीएम आमंत्रित, मोदी तीसरे कार्यकाल का करेंगे पहला दौरा
Next Article 4 माह की फीमेल शावक कीचड़ में फंसी, घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?