बस्तर फाइटर और एसटीएफ के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे, घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
मंडला, नारायणपुर.
CG News.छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिा है. शनिवार को अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. धमाके में 2 जवान घायल हो गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि भी की है. बताया जा रहा है कि डीआरजी, बस्तर फाइटर और एसटीएफ के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे. तभी नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया. फिलहाल घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है.

