By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पकड़ा गया उमा भारती और IPS अफसरों का फेक वीडियो बनाने वाला Youtuber
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > पकड़ा गया उमा भारती और IPS अफसरों का फेक वीडियो बनाने वाला Youtuber
Madhya Pradesh

पकड़ा गया उमा भारती और IPS अफसरों का फेक वीडियो बनाने वाला Youtuber

DB News
Last updated: 06/10/2026 11:15 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भोपाल पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जो उमा भारती और डी रूपा के फर्जी वीडियो बनाता था. आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र है और 6 महीने के अंदर उसने 300 ऐसे वीडियो बनाए थे. इस काम से उसके बैंक अकाउंट में 9 हजार रुपये भी आए.

Source : DB News Update

Contents
भोपाल पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जो उमा भारती और डी रूपा के फर्जी वीडियो बनाता था. आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र है और 6 महीने के अंदर उसने 300 ऐसे वीडियो बनाए थे. इस काम से उसके बैंक अकाउंट में 9 हजार रुपये भी आए.6 महीने से यूट्यूब और फर्जी वीडियो का काम कर रहाउमा भारती के निजी सचिव ने की थी शिकायतआरोपी ने किया खुलासायहां जानें फेक वीडियो की पूरी कहानीतीन सौ से ज्यादा एडिट वीडियो पोस्ट किएक्या है पूरे वीडियो में

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News: भोपाल पुलिस ने उस आरोपी यूट्यूबर को अरेस्ट कर लिया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और आईपीएस अधिकारी डी रूपा के फेक वीडियो बनाकर अपलोड करता था. आरोपी ने बताया है कि वह लाइक्स और व्यूज के लिए यह गलत काम करता था. आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र है और 6 महीने के अंदर उसने 300 ऐसे वीडियो बनाए थे. इस काम से उसके बैंक अकाउंट में 9 हजार रुपये भी आए.

6 महीने से यूट्यूब और फर्जी वीडियो का काम कर रहा

आरोपी की पहचान 20 साल के शाकिर खान के तौर पर हुई. वह खंडवा के लहाड़पुर गांव का निवासी है और बीए की पढ़ाई के साथ खेती का काम करता है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह 6 महीने से यूट्यूब और फर्जी वीडियो का काम कर रहा है. इन वीडियो पर उसे लाइक और व्यू मिलते हैं, जिससे उसकी कमाई होती है.

उमा भारती के निजी सचिव ने की थी शिकायत

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद केस दर्ज हुआ और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. अब आरोपी का पता चल गया है. शिकायत में कहा गया था कि पूर्व आईपीएस डी रूपा का एक एडिटेड वीडिया वायरल हो रहा है, जिसके जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी ये दावा करती दिख रही हैं कि उन्होंने उमा भारती को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने किया खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शाकिर खान ने पुलिस पूछताछ में फेक वीडियो(Uma Bharti Fake Video News ) को लेकर खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि यूट्यूब पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसे गलत काम करता था, ताकि इससे पैसे कमा सके. पिछले 6 महीने में शाकिर ने लगभग 300 वीडियोस बनाए थे। इस काम से उसके बैंक खातें में 9 हजार रुपए भी आए हैं.

यहां जानें फेक वीडियो की पूरी कहानी

बता दें कि उमा भारती के निज सचिव (PA) ने फेक वीडियो(Uma Bharti Fake Video News ) मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी. अपनी शिकायत में इन्होने बताया था कि एक दिन फोन इस्तेमाल करने के दौरान यूट्यूब पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पूर्व सीएम उमा भारती और आईपीएस अधिकारी डी. रूपा का एक वीडियो मिला. वीडियो में दिखाया गया है था कि डी. रूपा ने नौकरानी बनकर उमा भारती को ठेकेदारों से पैसे वसूलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है और उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

तीन सौ से ज्यादा एडिट वीडियो पोस्ट किए

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपित शाकिर खान उर्फ पाजी छह माह में करीब 300 ऐसे फर्जी वीडियो बना रहा था. वह आईपीएस और नेताओं के वीडियो उठाकर उसमें कांट छांट कर उसमें नए मनमर्जी के कंटेंट रखकर उसके वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता था. इससे लोग उसे देखते थे और इससे उसके लाइक और कमेंट्स मिलते थे। इससे उसके कमाई हो रही थी.

क्या है पूरे वीडियो में

आगे कहा गया है कि, ‘दरअसल 2000 बैच की तेज तर्रार आईपीएस दीपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी रूपा जिस राज्य में होती हैं, वहां कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता और यह चर्चा में तब आ गई जब इन्हें पता चला कि एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेकेदारों से जबरदस्ती पैसे मांग रही हैं. तभी रूपा, मुख्यमंत्री के घर नौकरानी बनकर पहुंच गई.

जैसे ही उन्होने मुख्यमंत्री को ठेकेदारों से पैसे मांगते देखा, तभी अपना असली चेहरा दिखाया तो सभी के होश उड़ गए. डी रूपा ने मुख्यमंत्री को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया. तो अब आप बताइये, क्या हर आईपीएस ऑफिसर को अपना काम ऐसी ही ईमानदारी से करना चाहिये?’

उमेश गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह वीडियो जानबूझकर उमा भारती और बीजेपी की छवि खराब करने के इरादे से बनाया गया है. इससे उनकी छवि धूमिल हुई है और उन्हें नुकसान पहुंचा है. उन्होंने मांग की है कि वीडियो बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और वीडियो को इंटरनेट से हटाया जाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा, शारीरिक कष्ट संभव है, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article ‘हिंदू हृदय सम्राट’ की जगह उर्दू में जनाब बाला साहेब ठाकरे…’ लिखे जाने से राज ठाकरे के निशाने में आए उद्धव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?