By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डैशिंग अंदाज में जुहू में वोटिंग सेंटर पर पहुंचे सेलेब्स, डाला वोट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > डैशिंग अंदाज में जुहू में वोटिंग सेंटर पर पहुंचे सेलेब्स, डाला वोट
Maharashtra

डैशिंग अंदाज में जुहू में वोटिंग सेंटर पर पहुंचे सेलेब्स, डाला वोट

DB News
Last updated: 30/03/2026 10:55 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अक्षय ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कनाडा की नागरिकता थी, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है.

Source : DB News Update

Contents
अक्षय ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कनाडा की नागरिकता थी, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है.बॉलीवुड से अक्षय ने की वोटिंग की शुरुआतसुबह-सुबह ही वोट डाल दियासचिन ने परिवार के साथ डाला वोटएक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने भी डाले वोटमतदान के लिए बुधवार को ही क्यों चुना गया?महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र चुनाव में बुधवार सुबह वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है और इस चुनावी समर में अपना योगदान देने बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचने लगे हैं. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, जो सुबह बहुत जल्दी उठने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने सुबह-सुबह ही वोट डाल दिया है. ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट्स पहने अक्षय बहुत डैशिंग अंदाज में जुहू में वोटिंग सेंटर पर पहुंचे नजर आए. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा. इस मतदान में फरहान अख्तर जैसे सेलेब्स वोट डालने पहुंचे.

बॉलीवुड से अक्षय ने की वोटिंग की शुरुआत

बता दें, अक्षय की नागरिकता को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी विवाद होते रहते थे. उनके पास कनाडा की नागरिकता थी. अक्षय ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि करियर के बुरे दौर में उन्होंने भारत छोड़कर कनाडा में रहकर कोई काम करने की प्लानिंग की थी, इसलिए उन्होंने वहां की नागरिकता ली थी. मगर उन्होंने दोबारा से भारतीय नागरिकता लेने के लिए अप्लाई किया है. अगस्त 2023 में अक्षय फिर से भारतीय नागरिकता मिल गई थी. ऑफिशियली, दोबारा भारतीय नागरिक बनने के बाद अक्षय ने इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों में पहली बार वोट डाला था. तब भी वो सुबह ही वोट डालने पहुंच गए थे.

सुबह-सुबह ही वोट डाल दिया

अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह पहुंचकर बॉलीवुड की तरफ से वोट डालने की शुरुआत की जिसके बाद और भी सेलेब्रिटी पोलिंग स्टेशंस पर वोट डालने के लिए पहुंचे नजर आए. ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ के हीरो राजकुमार राव भी सवेरे जल्दी ही वोट डालने पहुंच गए
ऐसे ही कूल अवतार में ‘मिर्जापुर’ स्टार अली फजल भी वोट डालने पहुंचे. पोलिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए अली ने अपनी उंगली पर लगा इंक मार्क भी भी फ्लॉन्ट किया. ब्लैक टी-शर्ट और उल्टी पहनी कैप में अली का स्वैग ही अलग था.
एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने बांद्रा के पोलिंग स्टेशन पहुंचकर अपना वोट डाला. अली ने भी अपनी उन्ग्ल्की पर इंक मार्क के साथ फोटो क्लिक करवाई.

सचिन ने परिवार के साथ डाला वोट

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के साथ वोट किया है। सारा तेंदुलकर को पापा सचिन और मां के साथ पोलिंग बूथ पर जाते देखा गया है. वहीं टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सभी नागरिकों से वोट डालने की अपील की है.

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने भी डाले वोट

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है. वोट डालने के बाद जेनेलिया ने कहा- हर किसी को वोट डालने का अधिकार है. लोगों को बाहर आना चाहिए और अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. आज एक महत्वपूर्ण दिन है, आप एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

वहीं बता दें कि एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी महाराष्ट्र चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को समर्थन कर रहे हैं. एक्टर ने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार भी किए हैं.

मतदान के लिए बुधवार को ही क्यों चुना गया?

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान का दिन बुधवार जानबूझकर चुना गया, क्योंकि लोग इसे वीकेंड के साथ न जोड़ सके. चुनाव आयोग वोटिंग का दिन बुधवार को रखकर शहरी मतदाताओं की मतदान में कम होती रुचि बढ़ाना चाह रहा है. बता दें कि अक्सर वोटिंग शुक्रवार और सोमवार को रखी जाती है. ऐसे में काफी लोग वोटिंग छोड़कर उसे वीकेंड की छुट्टी से जोड़कर बाहर घूमने निकल जाते हैं. जिसकी वजह से वोटिंग प्रतिशत में काफी कमी आती है. इसी परेशानी को देखते हुए महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने बुधवार के दिन वोटिंग कराने का फैसला किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

  • गैजेट नोटिफिकेशन: 22 अक्टूबर
  • नॉमिनेशन की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर
  • नामांकन की जांच : 30 अक्टूबर
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 04 नवंबर
  • मतदान की तारीख- 20 नवंबर
  • चुनाव परिणाम : 23 नवंबर

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMaharashtra Elections
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article बिटकॉइन और Cash for Vote के आरोप और घुसपैठ पर रार…के बीच मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?