Election Results: महाराष्ट्र चुनाव परिणामों ने चौंका दिया, जहां लाडली बहना योजना का असर दिखा, महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती दिख रही
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब तक आए रुझानों में महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है. महाराष्ट्र में ज्यादातर एग्जिट पोल NDA की सरकार तो बनते दिखा रहे थे, लेकिन इतनी बड़ी जीत के पक्ष में नहीं थे. उधर, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि उनमें से किसी को इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी. महाराष्ट्र में महायुति की इस जीत के पीछे एकनाथ शिंदे सरकार के उस एक दांव को बताया जा रहा है, जिसका ऐलान चुनाव से पहले किया गया था.
गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहना
दरअसल, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने चुनाव से पहले लाडली बहन योजना का ऐलान किया था. ये गेम चेंजर साबित हुई. इससे पहले मध्य प्रदेश में भी 2023 चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने लाडली बहन योजना का ऐलान किया था. इस योजना का फायदा बीजेपी को चुनाव में मिला और बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की.
एग्जिट पोल और असली परिणामों में फर्क
चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल NDA की सरकार तो बना रहे थे लेकिन इतने प्रचंड बहुमत के पक्ष में नहीं थे. लेकिन अब नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी लगातार तीसरी बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी.

