By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नहीं मिला खरीददार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नहीं मिला खरीददार
Sport

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नहीं मिला खरीददार

DB News
Last updated: 11/04/2026 11:45 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है. पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके थे.

Source : DB News Update

Contents
IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है. पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके थे.राजस्थान ने क्वेना मफाका को खरीदालखनऊ ने खरीदा दक्षिण अफ्रीका का विस्फोटक ओपनरउमरान मलिक को केकेआर ने खरीदामोईन अली ने कोलकाता को खरीदासैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए अर्जुन ने अपना डेब्यू किया था2021 में अर्जुन मुंबई इंडियंस से जुड़े हुएगोवा का लचर प्रदर्शनअर्जुन तेंदुलकर का करियर

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IPL Auction 2025 : सऊदी अरब के जेद्दाह में IPL मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन चल रहा है. आज सबसे बड़ी बोली हैदराबाद के पेसर भुवनेश्वर कुमार पर लगी. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा. आज 10 करोड़ के पार जाने वाले पहले और इकलौते प्लेयर भी भुवनेश्वर ही बने.

13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा है. वैभव बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने 2 महीने पहले अंडर-19 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अनसोल्ड रहे, उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी.

दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को पंजाब ने बेस प्राइस से करीब 13 गुना यानी 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. यह उनका IPL डेब्यू होगा. प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंद में 6 छक्के लगाए थे.

राजस्थान ने क्वेना मफाका को खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. पिछले सीजन यह युवा तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा था.

लखनऊ ने खरीदा दक्षिण अफ्रीका का विस्फोटक ओपनर

अंतिम राउंड में कई खिलाड़ी बिके हैं. इस बीच लखनऊ ने दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके को 75 लाख रुपये में खरीदा. लखनऊ ने अर्शिन कुलकर्णी को भी 30 लाख रुपये में लिया. लखनऊ ने राज्यवर्धन हंगरेकर को भी 30 लाख में खरीदा. चेन्नई ने आंद्रे सिद्धार्थ को 30 लाख रुपये में लिया.

उमरान मलिक को केकेआर ने खरीदा

स्पीड स्टार उमरान मलिक भी अंतिम राउंड में बिक गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस तूफानी गेंदबाजी को उसके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने सचिन बेबी को 30 लाख रुपये में लिया है.

मोईन अली ने कोलकाता को खरीदा

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को अंतिम राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया. केकेआर ने मोईन अली को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए अर्जुन ने अपना डेब्यू किया था

साल 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए अर्जुन ने अपना डेब्यू किया था. अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. आईपीएल में अर्जुन ने अबतक केवल 5 मैच खेले हैं जिसमें केवल तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे, बता दें कि इससे पहले साल 2021आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदकर टीम में शामिल किया था.
अर्जुन ने अबतक 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 37 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस 5/25 का रहा है और औसत 33.51 का रहा है. लिस्ट ए और टी20 में अर्जुन ने क्रमशः 21 और 26 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.

2021 में अर्जुन मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए

25 साल के अर्जुन 2021 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे. 2023 में उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में केकेआर के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. इसका कारण उनका साधारण प्रदर्शन रहा है. अर्जुन ने कुल 5 आईपीएल मैचों में 3 विकेट लिए हैं.
खराब शुरुआत का खामियाजा भुगता
अर्जुन तेंदुलकर को टूर्नामेंट की शुरुआत में मौका जरूर मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन फीका रहा। मुंबई के खिलाफ तेंदुलकर ने 4 ओवर में 48 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं हासिल किया। बल्‍लेबाजी में वह केवल 9 रन का योगदान दे सके। गोवा को मुंबई के हाथों विशाल शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।
इसके बाद दूसरे मुकाबले में फिर तेंदुलकर को मौका दिया गया, जहां उनके प्रदर्शन में हल्‍का सुधार देखने को मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में 19 रन खर्च किए, लेकिन एक बार फिर विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद आंध्र प्रदेश के खिलाफ तीसरे मैच में तेंदुलकर ने 3.4 ओवर के गेंदबाजी स्‍पेल में 36 रन खर्च किए।

गोवा का लचर प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर के साथ-साथ गोवा का प्रदर्शन भी लचर रहा है। गोवा ने मौजूदा सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। ग्रुप-ई में शामिल गोवा की टीम सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी की अंक तालिका में आखिरी स्‍थान पर है।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक कुल 17 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले, जिसमें 37 विकेट चटकाए और 1 शतक व दो अर्धशतक की मदद से 532 रन बनाए। वहीं, उन्‍होंने 15 लिस्‍ट ए मैचों में 21 विकेट और 62 रन बनाए। अर्जुन ने 24 टी20 मैचों में 27 विकेट चटकाए और 119 रन बनाए।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIPL AuctionJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article टेस्ट चैंपियन 2025 की रेस में टॉप पर भारत, कंगारुओं की पुश्तें याद रखेंगी
Next Article BJP की तरफ CM पद जाने से एकनाथ शिंदे नाराज- सूत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?