By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BJP की तरफ CM पद जाने से एकनाथ शिंदे नाराज- सूत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > BJP की तरफ CM पद जाने से एकनाथ शिंदे नाराज- सूत्र
Politics

BJP की तरफ CM पद जाने से एकनाथ शिंदे नाराज- सूत्र

DB News
Last updated: 23/10/2026 9:59 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में अभी तक सीएम पद पर फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अब सूत्रों ने बताया है कि सीएम एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र में अभी तक सीएम पद पर फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अब सूत्रों ने बताया है कि सीएम एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं.शिंदे को मनाएंगे केंद्र के दो शीर्ष नेता- सूत्रबीजेपी के सीएम से अजित पवार को दिक्कत नहीं- सूत्र14वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्तनाराज नहीं हैं एकनाथ शिंदेशिंदे को दो कदम पीछे आना चाहिए-रामदास आठवलेशिंदे की नाराजगी दूर की जानी चाहिए: आठवले

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maharashtra New CM: महायुति में सीएम पद को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सीएम पद बीजेपी की तरफ जाने से शिंदे की नाराजगी सामने आई है. सूत्रों की मानें तो अमित शाह मुंबई में सीएम पद के नाम का ऐलान कर सकते हैं. बीजेपी का सीएम तय माना जा रहा है. दावा ये भी है कि एकनाथ शिंदे कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि डिप्टी सीएम का पद वो नहीं चाहते हैं.

शिंदे को मनाएंगे केंद्र के दो शीर्ष नेता- सूत्र

सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्हें भी दिल्ली बुलाया जा सकता है. उनकी नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी केंद्र में बीजेपी के दो सीनियर नेताओं की होगी.

बीजेपी के सीएम से अजित पवार को दिक्कत नहीं- सूत्र

सीएम की रेस में बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. अजित पवार को भी बीजेपी के सीएम से कोई दिक्कत नहीं है. सूत्रों की मानें तो अजित पवार ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान को अपना संदेश पहुंचा दिया है कि अगर महाराष्ट्र में बीजेपी का सीएम होता है तो उन्हें समस्या नहीं होगी. सोमवार को फडणवीस दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. उनकी मुलाकात बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से हो सकती है.

14वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आ चुके हैं। भाजपा 132 एवं भाजपानीत गठबंधन महायुति को 236 सीटें मिलने के बावजूद अभी तक नई सरकार के गठन पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है. मंगलवार को 14वीं विधानसभा का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. मंगलवार को ही मुख्यमंत्री शिंदे दोपहर में जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना त्यागपत्र देने पहुंचे तो दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार भी वहां पहले से उपस्थित थे.

नाराज नहीं हैं एकनाथ शिंदे

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री का नियुक्तिपत्र सौंपा. इसी अवसर पर राजभवन में प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए शिंदे के करीबी विधायक एवं उनके पार्टी प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा न होने पर एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. इस संबंध में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, वह उसे मानेंगे। केसरकर के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि अब एकनाथ शिंदे की ओर से भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कोई अड़ंगा नहीं डाला जाएगा.

बता दें कि जून 2022 में स्वयं देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से बगावत करके निकले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी. जबकि उस समय शिंदे के साथ शिवसेना के 39 एवं 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन था और भाजपा के पास उसके 105 एवं 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन था. बाद में अपने केंद्रीय नेतृत्व की बात मानते हुए देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के अधीन उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करना भी स्वीकार कर लिया था. जबकि 2014 से 2019 तक शिंदे कैबिनेट मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ काम कर चुके थे.

शिंदे को दो कदम पीछे आना चाहिए-रामदास आठवले

आज इसी घटना का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को दो कदम पीछे आना चाहिए. जैसे 2022 में देवेंद्र फडणवीस चार कदम पीछे आए थे और उन्होंने शिंदे के नेतृत्व में काम किया था.

आठवले भाजपानीत महायुति में मित्रदल की भूमिका में हैं. वह और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार पहले ही मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस को समर्थन देने की बात कह चुके हैं. आठवले ने आज भी कहा कि महाराष्ट्र का विवाद जल्द खत्म होना चाहिए. शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया है. मगर अब अगर भाजपा हाईकमान ने देवेंद्र को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है और इससे शिंदे नाराज हैं तो उनकी नाराजगी दूर की जानी चाहिए.

शिंदे की नाराजगी दूर की जानी चाहिए: आठवले

आठवले बोले कि अगर शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनना ठीक नहीं लगता तो उन्हें केंद्र में आना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उनके बारे में सोचना चाहिए. महायुति को एकनाथ शिंदे और उनके 57 विधायकों की आवश्यकता है. महायुति को साथ चलना चाहिए. नहीं तो जनता का विश्वास टूट जाएगा.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMaharashtra New CM
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नहीं मिला खरीददार
Next Article आज कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?