BCCI के आगे झुका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत के दबाव में झुका पाकिस्तान, भारत के मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, यूएई में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ग्रुप स्टेज का मैच 1 मार्च को दुबई में हो सकता है.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने के प्रस्ताव को मान लिया है. आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाकर खेलने से मना करने के बाद यह प्रस्ताव रखा था. भारत और पाकिस्तान के मैच को अब लाहौर की जगह किसी और किसी और जगह कराया जाएगा.
पाकिस्तान में फरवरी में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर होगी। भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC की मीटिंग में इस पर सहमति जताई. हालांकि पाकिस्तान ने कुछ शर्तें रखी हैं. उसने रेवेन्यू 5.75% बढ़ाने और 2031 तक भारत में होने वाले सभी बड़े इवेंट हाइब्रिड मॉडल में कराने की मांग की है. 2031 तक पाकिस्तान किसी भी इवेंट के लिए भारत नहीं आएगा.
भारत के इनकार के बाद भी अड़ा था पाकिस्तान: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. पाकिस्तान शुरुआत में तो इस बात पर अड़ा रहा कि भारत को पाकिस्तान आना ही होगा. लेकिन, भारत के सख्त रुख के बाद PCB आखिरकार हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो गया.
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कहां होगा?
हाइब्रिड मॉडल के आने के बाद अब पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ मैच अपने देश के बाहर खेलना होगा. चैंपियंस ट्रॉफी के ज्यादातर मैच पाकिस्तान में होंगे लेकिन भारत के मैच किसी अन्य स्थान पर खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, यूएई में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ग्रुप स्टेज का मैच 1 मार्च को दुबई में हो सकता है. इस मुकाबले को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना था.
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया,”यह आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले हुआ है, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर फैसला करेगी. ऐसे में इस मामले को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. कुछ और प्रतिभागी देशों के सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त किए जाने के कारण, इस आयोजन को पाकिस्तान से बाहर ले जाने का खतरा मंडरा रहा है. बढ़ते दबाव के कारण पीसीबी अब इसे हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने पर सहमति जता सकती है.”
देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सफल आयोजन के पाकिस्तान के दावों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंका ए टीम ने पाकिस्तान की राजधानी में चल रहे बवाल के कारण अपना दौरा रद्द करने का फैसला लिया. इसके बाद ही पीसीबी ने पाकिस्तान शाहीन्स और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी दो 50 ओवर के मैचों को स्थगित कर दिया है. रद्द किए गए मैच बुधवार और शुक्रवार को खेले जाने थे.
इस वक्त पाकिस्तान की राजधानी में पूरी तरह अराजकता है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक और जनरल आसिम मुनीर की सेना के बीच टकराव बढ़ गया है. पाकिस्तान 1996 के बाद से अपने पहले आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन इस घटना के बाद इसकी संभावनाएं कम नजर आ रही हैं. पाकिस्तान की राजधानी में इस समय सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के समर्थकों ने बड़ी संख्या में राजधानी की घेराबंदी कर रखी है.
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क की परेशानी बढ़ी हुई थी. ऐसे में वहां चल रहे बवाल ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी को और भी असंभव बना दिया है. अब आईसीसी जल्द ही फैसला लेगी कि क्या पाकिस्तान से मेजबानी छीन ली जाएगी या इसका कोई और विकल्प होगा. श्रीलंका ए टीम का दौरा रद्द होने से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो सकती है.
सभी 15 मेंबर्स हाइब्रिड मॉडल के लिए माने ICC के नए चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में 5 दिसंबर को सभी बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग हुई थी। शाह इसी महीने दुबई स्थित हेडक्वार्टर भी पहुंचे थे। मीटिंग में सभी 15 बोर्ड मेंबर्स हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गए। पाकिस्तान ने भी मीटिंग में फैसले का विरोध नहीं किया#
15 में से 5 मैच UAE में होंगे
8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलना है, हालांकि ऑफिशियल शेड्यूल अब तक रिलीज नहीं किया गया है। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा। यहां एक सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। PCB ने मीटिंग में 4-5 मांगें रखीं, लेकिन ICC ने ज्यादातर मांगों को ठुकरा दिया।

