पाम बीच पर बने क्लब में ट्रम्प-ट्रूडो ने डिनर किया, ट्रम्प ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. कनाडाई सीमा से 23,721 लोगों को गिरफ्तार किया था.
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Donald trump justin trudeau meeting updates: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शुक्रवार रात अचानक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने पहुंचे. मुलाकात फ्लोरिडा में ट्रम्प के प्राइवेट क्लब में हुई. अमूमन जब भी कोई नेता या सेलिब्रेटी ट्रम्प से मिलने फ्लोरिडा जाते हैं तो वह उनके घर जाते हैं. पाम बीच पर बने क्लब में ट्रम्प-ट्रूडो ने डिनर किया.
पाम बीच पर बने क्लब में ट्रम्प-ट्रूडो ने साथ में डिनर किया. ट्रूडो के साथ कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक समेत और भी कई लोग थे. ट्रूडो की इस यात्रा के बारे में पहले कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी. ट्रूडो की इस यात्रा पर ना ही ट्रम्प की टीम ने कोई जवाब दिया है और ना ही ट्रूडो के कार्यालय ने कोई जानकारी दी है. ट्रूडो की यह विजिट उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल नहीं थी.
ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रूडो पहले जी-7 देशों के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ट्रम्प से मुलाकात की है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब कुछ दिन पहले ही ट्रम्प ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. टैरिफ, दूसरे देशों से आने वाले सामान पर लगाया जाता है. ट्रम्प के बयान के बाद कनाडाई पीएम ट्रूडो ने उनसे बात भी की थी.
ट्रम्प ने कनाडा पर टैरिफ लगाने की बात कही थी
ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रूडो पहले G-7 देशों के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ट्रम्प से मुलाकात की. कुछ दिन पहले ही ट्रम्प ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. टैरिफ, दूसरे देशों से आने वाले सामान पर लगाया जाता है. ट्रम्प के बयान के बाद ट्रूडो ने उनसे बात भी की थी.
ट्रम्प ने कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी दी ट्रम्प ने टैरिफ लगाने की ऐलान क्यों कियाट्रम्प ने 26 नवंबर को सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहले दिन ही कनाडा, मैक्सिको और चीन से अमेरिका आने वाले सामान पर 25% से 35% तक टैरिफ लगा देंगे.
भारी टैरिफ की मार झेलनी पड़ेगी
दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प ने कहा है कि कनाडा और मेक्सिको दोनों चाहें तो अवैध प्रवासियों और ड्रग्स (फेंटेनाइल) सप्लाई पर आसानी से लगाम लगा सकते हैं, पर वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. जब तक ये इस पर लगाम नहीं लगाते तब तक उन्हें अमेरिका की तरफ से लगाए गए भारी टैरिफ की मार झेलनी पड़ेगी. कनाडा बोला- ट्रम्प से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे ट्रम्प की इस घोषणा के बाद PM ट्रूडो के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका में ऊर्जा आपूर्ति के लिए कनाडा जरूरी है. पिछले साल अमेरिका ने जितना तेल इस्तेमाल किया था, उसका 60% कनाडा से आया था. वे ट्रम्प टीम से इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
कनाडा के 80% तेल और 40% गैस करता है इस्तेमाल
वहीं, NYT के मुताबिक कनाडा, अमेरिका के सबसे बड़े पार्टनर्स में से एक है. अमेरिका, कनाडा के 80% तेल और 40% गैस का इस्तेमाल करता है. ट्रूडो ने अमेरिका रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इसमें उन्होंने कहा था कि कनाडा पर टैरिफ लगाने से न सिर्फ कनाडाई लोगों को नुकसान होगा, बल्कि इससे अमेरिकी लोगों की भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. जरूरी चीजों की कीमत बढ़ने के अलावा कई बिजनेस को इससे नुकसान होगा.
PM ट्रूडो ने कहा कि ट्रम्प ने अपने चुनावी अभियानों में ग्रॉसरी की कीमतों को कम करने का वादा किया था, लेकिन अब वह सभी प्रोडक्ट्स पर 25% टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं. ट्रूडो ने यह भी कहा कि ट्रम्प जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. उनके बयान से लग रहा है कि वे टैरिफ लगा सकते हैं.
कनाडाई सीमा से 23,721 लोगों को गिरफ्तार किया था
यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के मुताबिक अमेरिकी सीमा पेट्रोलिंग टीम ने अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच मेक्सिको की सीमा से 56,530 और कनाडाई सीमा से 23,721 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश में थे.
