आज के मार्च में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित 20 जिलों के किसान हैं. 27 नवंबर को किसान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर और 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना अऑरिटी पर प्रदर्शन कर चुके हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi Farmer Protest : उत्तर प्रदेश के किसानों के आज से दिल्ली मार्च के कारण चिल्ला बॉर्डर पर सुबह से ही ट्रैफिक जाम है. किसानों का मार्च दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास से शुरू होगा और पैदल और ट्रैक्टरों पर दिल्ली की ओर बढ़ेगा. अगर आप नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा की आवाजाही करते हैं तो जरा ध्यान दें. दरअसल, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी एरिया के करीब एक लाख किसान आज यानी सोमवार (2 दिसंबर 2024) को दिल्ली कूच करने वाले हैं.
कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया
किसानों के दिल्ली कूच करने के दौरान बॉर्डर पर जाम लग सकता है. ऐसे में नोएडा पुलिस ने कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है. इस संबंध में पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है. किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की टीम हमें जहां रोकेगी, हम वहीं पर देकर अनिश्चितकालीन समय के लिए बैठ जाएंगे.
किसानों की क्या हैं मांगें?
- पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए.
- 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20% प्लॉट दिया जाए.
- भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए.
- हाई पावर कमेटी की ओर से पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए.
- आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए.

