संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के गठबंधन का एजेंडा क्या रहेगा, इसे तय करने के लिए मीटिंग बुलाई गई. कई दलों के नेता नहीं पहुंचे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
INDIA Block Agenda Meeting: संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ. इसके बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इसमें TMC सांसद शामिल नहीं हुए. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे सदन में बेरोजगारी, मणिपुर, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ अडाणी मुद्दे पर हंगामा कर रही है.
सदन चलाने पर पक्ष-विपक्ष की सहमति बनी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ पक्ष और विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग हुई. इसमें तय हुआ कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को ठीक से चलाया जाएगा. विपक्ष के नेताओं ने कुछ मांगे रखी जिसे मान लिया गया है.
मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा;-
सदन नहीं चलना और जनता के पैसों का नुकसान होना ये ठीक नहीं है. सबने इस बात को माना है.

