सदन के एजेण्डे में शामिल 46 प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए, सदन की बैठक में शहर हित को लेकर सर्वसम्मिति से बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए.
By: DB News Update | Edited by: prince Awasthi
MP Jabalpur News. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की नगर निगम की सदन बैठक में शहर हित को लेकर सर्वसम्मिति से बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
नगर निगम के 400 से अधिक संविदा कर्मियों को अब 9650 ₹ के स्थान पर वेतन के रूप में 20300 ₹ नगर निगम सेदिए जाने का आदेश पारित किया गया। रॉंझी नगर निगम के मार्केट के ऊपर मार्केट बनाने की अनुमति दी गई। म.प्र. नगर पालिक निगम कर योग्य सम्पत्ति मूल्य का निर्धारण नियम 2020 लागू किया गया।
कठौंदा ग्राम की भूमि का आवंटन फटाका व्यापारियों को करने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर निगम पेंशनर्स को 42 प्रतिशत के स्थान पर 46 प्रतिशत मंहगाई राहत भुगतान के संबंध में मंजूरी दी गई।
छटवॉं वेतनमान प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि की गई। निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़े हुए मंहगाई भत्ता प्रदान करने की मंजूरी दी गई। शहरी गरीबी उपशमन में पदस्थ सामुदायिक संगठनों, कम्पूटर ऑपरेटर, ऑफिस स्टॉफ एवं भृत्य के वेतन आहरण सर्वसम्मति से पास किए गए।
पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर स्थित व्यायाम शाला मशीनों के रखरखाव एवं संचालन हेतु प्रति व्यक्ति प्रतिमाह दर 300 रूपये निर्धारित किया गया। साधारण सभा की बैठक आगामी 6 दिसम्बर तक के लिए स्थगित की गई।
Source : DB News Update

