देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने CM, एकनाथ शिंदे-अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस को CM के तौर पर शपथ दिलाई.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Devendra Fadnavis Takes Oath As CM: महाराष्ट्र का सियासी पारा ठंडा पड़ गया है. यहां महायुति गठबंधन की सरकार बन गई है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने देवेन्द्र फडवीस को महाराष्ट्र की कमान सौंप दी है. एक बार फिर महाष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बन गई है. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही नई सरकार में फिर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है.
तीसरी बार सीएम के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार सीएम के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली है. इससे पहले वाली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे जबकि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब नई सरकार में नेतृत्व बदल गया है.
शपथग्रहण समारोह में PM समेत कई नेता शामिल
मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी शिरकत की. नाराजगी की अटकलों के बीच अंतिम वक्त में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार करते हुए शपथ ली.

