6 रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया, शहर में रूस का स्ट्रैटजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी है
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Kazan Drone Attack: रूस के कजान शहर में शनिवार सुबह अमेरिका के 9/11 जैसा हमला हुआ. यूक्रेन ने कजान पर 8 ड्रोन अटैक किए. इनमें से 6 अटैक रिहायशी इमारतों पर हुए. कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है. हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं आई.
रूस पर 4 महीने में दूसरी बार 9/11 जैसा हमला
रूस पर 4 महीने पहले भी 9/11 जैसा हमला हुआ था. यूक्रेन ने रूस के सारातोव शहर में 38 मंजिला रिहायशी इमारत वोल्गा स्काई को निशाना बनाया था. इस शहर में रूस का स्ट्रैटजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी है. हमले में 4 लोग घायल हुए थे. जिसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए यूक्रेन पर 100 मिसाइल और 100 ड्रोन दागे थे. इनमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा घायल हुए थे.
अमेरिका में 2001 में हुआ था ऐसा अटैक
अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह से 4 प्लेन हाईजैक कर हमला किया था. इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 अहम इमारतों में क्रैश कराए गए. पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ. बोइंग 767 तेज रफ्तार से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से जा टकराया. 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से जा टकराया था. इन हमलों में लगभग 3000 लोग मारे गए थे.

