अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर ने पूछा- खुद क्यों नहीं कराई खुदाई?
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास शिवलिंग हाने का दावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है. इस पर यूपी के सियासी गलियारे में बवाल मच गया है. दरअसल सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों, मुख्यतः संभल में मंदिरों और बावड़ियों की खोज की जा रही है. इसी संदर्भ में कन्नौज सांसद ने कहा कि ‘चूंकि खुदाई का काम चल रहा है, इसलिए मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है. हमें विश्वास है कि शिवलिंग वहीं है. हम सभी को इसकी खुदाई की तैयारी करनी चाहिए. मीडिया पहले जाए, उसके बाद हम शामिल होंगे.’
वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए बयानबाजी
उनके इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘वो अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. वो इस तरह की बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए. अगर उन्हें इस बारे में पता था तो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए खुदाई क्यों नहीं करवाई?. समाजवादी पार्टी को सिर्फ़ मुसलमानों का वोट चाहिए, वो कोई काम नहीं करते और यहां (एनडीए) वो वोट भी नहीं मांग रहे और काम भी कर रहे हैं.’

