By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: यूपी के CM योगी देंगे 1533 करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट, किसानों की भी होगी बल्ले-बल्ले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > यूपी के CM योगी देंगे 1533 करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट, किसानों की भी होगी बल्ले-बल्ले
Uttar Pradesh

यूपी के CM योगी देंगे 1533 करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट, किसानों की भी होगी बल्ले-बल्ले

DB News
Last updated: 19/09/2025 10:43 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

सीएम योगी आज गोरखपुर में कृषि विद्यालय के प्रशासनिक भवन और किसान हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
सीएम योगी आज गोरखपुर में कृषि विद्यालय के प्रशासनिक भवन और किसान हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे.खाद्य पदार्थों एवं दवाओं की जांचरोड कनेक्टिविटी पर खर्च होंगे 1479 करोड़

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को करीब 1533 करोड़ रुपये का न्यू ईयर गिफ्ट देंगे. गुरुवार को सीएम योगी 1478 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और करीब 53 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. ये कार्यक्रम दोपहर को जनता इंटर कॉलेज चरगांवा में होगा. इनमें किसान हॉस्टल से लेकर नए पुल और मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा के नवीन प्रशासनिक भवन, इसी विद्यालय में किसान हॉस्टल, नथमलपुर में क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला का निर्माण और राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेसर तक 6 किमी तटबंध के सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल हैं. जबकि शिलान्यास वाली परियोजनाओं में गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर राप्ती नदी के अप और डाउन स्ट्रीम पर नए पुल, गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग, चारफाटक-असुरन फोरलेन मार्ग तथा गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य सम्मिलित हैं.

खाद्य पदार्थों एवं दवाओं की जांच

सीएम योगी आज क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला का भी लोकार्पण करेंगे. इस प्रयोगशाला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से खाद्य पदार्थों एवं दवाओं के नमूनों की जांच की जाएगी. इसके अलावा राप्ती नदी पर नौसढ़-कालेसर तटबंध के सुदृढ़ीकरण किया गया है. इसके निर्माण पर 10 करोड़ 27 लाख 58 हजार की लागत आई है.

रोड कनेक्टिविटी पर खर्च होंगे 1479 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जिन चार परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, वे सभी रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. इन चारों परियोजनाओं पर करीब 1479 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जिनमें ये मार्ग शामिल हैं-
1- लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर अप स्ट्रीम पर स्थित राप्ती नदी सेतु एनएच-28 के राजघाट पर अतिरिक्त दो लेन के नदी सेतु
2- लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर डाउन स्ट्रीम पर स्थित राप्ती नदी सेतु एनएच-28 के राजघाट पर अतिरिक्त दो लेन के नदी सेतु के सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य
3- गोरखपुर-पिपराइच मार्ग का 19.485 किमी लंबाई में फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
4- चारफाटक-असुरन मार्ग का 2.60 किमी लंबाई में फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
5- गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग का 13 किमी लंबाई में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:CM Yogi AdityanathDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रोहित से अनबन और सिडनी टेस्ट प्लेइंग 11 टीम की बहस लीक
Next Article नए साल पर महाकाल और मैहर में दर्शन करने का टूटा रिकॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?